- अधिकारी जन समस्याओं के प्रकरणों को प्राथमिकता से निस्तारित करें – जिला कलक्टर
चित्तौड़गढ़। आमजन की जन समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए त्रि स्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत गुरुवार को डीओआईटी के वीसी कक्ष में जिला कलक्टर आलोक रंजन की अध्यक्षता में जिला स्तरीय जनसुनवाई की गई। आमजन की समस्याओं का समाधान करने के लिए आयोजित जनसुनवाई के तहत सभी जिला स्तरीय अधिकारी डीओआईटी के वीसी कक्ष में उपस्थित रहे। जिला कलक्टर ने एक-एक कर परिवादियों की समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

जिला कलक्टर ने वीसी के माध्यम से सभी उपखंड अधिकारियों एवं जिला स्तरीय अधिकारियों से कहा कि ग्राम पंचायत स्तर एवं उपखंड स्तर पर आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में समस्याओं का त्वरित निराकरण करें ताकि जिला स्तरीय जनसुनवाई में इसके अभाव में लोगों को नहीं आना पड़े। जनसुनवाई में जिले के विभिन्न स्थानों से परिवादी अपने अभाव अभियोग लेकर उपस्थित हुए। जिला कलक्टर ने एक-एक कर परिवादियों की समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। अतिक्रमण, सड़क निर्माण, पानी, बिजली, पेंशन परिलाभ, कृषि भूमि, साफ सफाई, कार्यों की गुणवत्ता सहित सरकारी विभागों से संबंधित 50 से अधिक प्रकरणों में आमजन की विभिन्न समस्याओं का निस्तारण करते हुए जिला कलक्टर ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए। जिला कलक्टर ने जनसुनवाई की सूचना संपर्क पोर्टल पर अपडेट करने के निर्देश भी दिए।
जनसुनवाई में मुख्य कार्यकारी अधिकारी धायगुड़े स्नेहल नाना, अतिरिक्त जिला कलेक्टर राकेश कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बुगलाल, यूआईटी सचिव हिम्मत सिंह बारहठ, एसीईओ राकेश पुरोहित, उपखंड अधिकारी मोनिका सामोर सहित जिला स्तरीय अधिकारी रहे एवं वीसी के माध्यम से उपखंड स्तरीय अधिकारी जुड़े।
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






