PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK गौरथ एम्बूलेंस को आक्या ने हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना - Chittorgarh News

गौरथ एम्बूलेंस को आक्या ने हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

SHARE:

चित्तौडगढ़। विधायक चंद्रभानसिंह आक्या ने बुधवार को श्री सतीमाता गौ सेवा फाउण्डेशन द्वारा बीमार व पीड़ीत गोवंश की रोकथाम व चिकित्सा निमित्त गौरथ एम्बूलेंस वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर विधायक आक्या ने श्री सतीमाता गौ सेवा फाउण्डेशन द्वारा गौरथ एम्बूलेंस संचालकों व गो सेवकों के कार्यो की सराहना करते हुए कहां कि धर्म किसी जाति विशेष से नहीं बंधा है हम अपने पवित्र आचरण एवं दया भाव से अपने धार्मिक होने का प्रमाण देते है यह गौरथ एम्बुलेंस उन गोवंश के लिए मील का पत्थर साबित होगी जो कि सड़क दुर्घटना में घायल निराश्रित और बीमार गौवंश है।
इस अवसर पर श्री सती माता गौ सेवा फाउंडेशन के संस्थापक गौरक्षक अशोक राणेजा हिंगोला ने बताया कि त्याग और बलिदान की इस पावन धरती पर प्रथम गौरथ एम्बुलेंस सेवा शुरू हुई है, ये गौरथ बीमार पीड़ित एवं दुघर्टनाग्रस्त गौवंशो को घटनास्थल से चितौड़गढ़ पशु चिकित्सालय लेकर जाएगा वहां से उपचार करवाकर घटियावली स्थिति श्री महादेव गौशाला में आश्रय देगी, शेष उपचार वहीं पर चिकित्सको की निगरानी में किया जाएगा। पूर्ण स्वस्थ होने पर वापस उसी क्षेत्र में छोड़ दिया जाएगा। श्री सती माता गौ सेवा फाउंडेशन ने इसके हेल्प लाइन नंबर 7340114401 भी जारी किये है। उन्होने आम जनता से चितौड़गढ़ के आसपास के क्षेत्र में कहीं पर भी बीमार पीड़ित एवं दुघर्टनाग्रस्त गौवंशो दिखाई देने पर इस हेल्प लाईन नम्बर पर सूचना देने का अनुरोध किया है। इस दौरान विधायक आक्या ने विधि विधान के साथ पुजा अर्चना कर एम्बुलेन्स को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस दौरान पशुपालन विभाग के सहायक निदेशक डाॅ. सुमेरसिंह, डाॅ. हनुमान आर्य, कामधेनु सेना जिलाध्यक्ष रमेश कुमावत बिछौर, उपाध्यक्ष कपिल सांवलिया, पार्षद रेशमा कहार, बालकिशन भोई, प्रकाश जाट, शम्भूलाल शर्मा, रजत, दीपक सैन भोपाल सिंह, देवेन्द्र सिंह, संकल्प शर्मा, कृष्ण गोपाल, हरिओम वैष्णव, पूर्व सरपंच किशन सुथार, मथरा लाल जाट, आदित्यवीर सिंह, गणेश भोई सहित बढ़ी संख्या में गौभक्त उपस्थित थे।

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *