PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK भाजपा घोसुंडा मंडल की गांव चलो अभियान कार्यशाला आयोजित - Chittorgarh News

भाजपा घोसुंडा मंडल की गांव चलो अभियान कार्यशाला आयोजित

SHARE:

चित्तौड़गढ़। भारतीय जनता पार्टी की घोसुंडा मंडल महामंत्री गायत्री जोशी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी गांव चलो अभियान के तहत घोसुंडा मंडल की कार्यशाला धनेत भेरू जी बावजी के स्थान पर आयोजित की गई बैठक में मुख्य अथिति अभियान के जिला संयोजक श्याम लाल शर्मा और चितौड़ प्रधान देवेंद्र कुंवर भाटी और अभियान जिला सह संयोजक शिरीष त्रिपाठी थे अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राजमल सुखवाल ने की कार्यशाला को संबोधित करते हुए श्याम शर्मा ने गांव चलो अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी द्वारा समय समय पर कार्यकर्ताओ को सक्रिय रखने के माध्यम से विभिन्न गतिविधियां की जाती है इसी निमित इस अभियान के तहत कार्यकर्ता को गांव में जाकर अभियान में घोषित क्रिया कलाप पूरे करने होंगे कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिला सह संयोजक शिरीष त्रिपाठी ने अभियान के गांव प्रवास के दौरान होने वाले सभी विषयों पर विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इसमें कार्यकर्ता को 24 घंटे एक गांव में बिताना होगा और बुथ कमेटी गठन से लेकर उसकी बैठक करनी होगी पार्टी के जनसंघ से जुड़े सभी लोगों को सम्मानित करना होगा और गांव की सभी समस्याओं को चिन्हित कर मंडल स्तर पर अवगत कराना होगा प्रधान देवेंद्र कुंवर ने अभियान की सफल क्रियान्वित्ती के लिए सभी कार्यकर्ताओं को अनिवार्य रूप से हर गांव में पहुंचने और वहां अभियान के निमित्त जो कार्यक्रम तय हैं।

उनको अमल में लाने और जन समस्याओं को जानने की जानकारी दी कार्यशाला में मंडल महामंत्री रतन जाट भारती वैष्णव यूवा मोर्चा जिला महामंत्री राधेश्याम कुमावत पुष्कर चोबिसा कन्हैया चोबीसा ओंकार सिंह कैलाश पुरोहित ओम जोशी घनश्याम जांगिड़  प्रह्लाद गुर्जर मनोज ईनाणी अजय जोशी नरेंद्र भट्ट सोनू व्यास राकेश खटीक गोवर्धन खटीक बंशी लाल भोई बद्री गुर्जर ज्योति गुर्जर पूजा भाटी यशोदा सुथार नारायण सुखवाल राहुल माली नंद किशोर मीणा आदि उपस्थित रहे संचालन शुभम सुखवाल ने किया।

 

नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर Google Play Store से डाउनलोड करें Chittorgarh News एप और पाएं चित्तौड़गढ़ व आसपास की खास खबरे आपके मोबाइल में

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.knetwork.chittorgarhnews

 

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *