PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता में ड्रीम इलेवन बना चैम्पियन - Chittorgarh News

तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता में ड्रीम इलेवन बना चैम्पियन

SHARE:

निंबाहेड़ा। नगर के राजकीय महाविद्यालय मैदान में किंग्स क्लब के तत्ववधान में चल रही तीन दिवसीय टैनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का रविवार को फाईनल मैच के साथ समापन हुआ।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष चंद्र शारदा एवं विशिष्ट अतिथि के रुप में जिला फुटबॉल संघ के कोषाध्यक्ष एवं पार्षद मनोज पारख, पार्षद जावेद खान,जिला फुटबाल संघ के सेक्रेटरी फैसल खान, डॉ.अब्दुल कलाम आयोजन समिति के संयोजक अशरफ मेव मंचासीन थे।अतिथियों ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं बॉल के शॉट लगाकर मैच प्रारम्भ करवाया एवं दोनों टीमों के खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया।

फाईनल मुकाबला आर डी नवाब क्लब vs  ड्रीम 11 के मध्य खेला गया। जिसमें ड्रीम 11 ने पहले बल्लबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 118 रन बनाकर आर डी नवाब क्लब को 119 रनों का लक्ष्य दिया जिस पर आर डी नवाब क्लब की टीम निर्धारित 10 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर मात्र 86 रन ही बना पाई।इस तरह ड्रीम 11 की टीम फाईनल मैच को 32 रनों से जीतकर प्रतियोगिता की चैम्पियन बनी।अतिथियों द्वारा समापन समारोह में टीमों को पुरस्कार प्रदान किए गए।आयोजन समिति द्वारा विजेता टीम को 11 हजार रु नकद और ट्रॉफी प्रदान की गई। वही उपविजेता टीम को 5 हजार रु नकद और ट्रॉफी प्रदान की गई।मेन ऑफ द सीरीज शोएब छीपा रहे वही बेस्ट बेट्समैन तबरेज आलम तथा बेस्ट बोलर अरुण सुथार रहे।

प्रारम्भ में अतिथियों के पधारने पर आयोजन समिति के इमरान खान, अरकम खान, शाहीन छिपा,वसीम छिपा, शकील अहमद, बाला, सोहेल अंसारी, मोइन शैख,अरशद शेख, शाहनवाज मेव एवं मोहम्मद हुसैन भाईजान ने अतिथियों को मेवाड़ी पगड़ी पहनाकर एवं उपरणा ओढ़ाकर स्वागत अभिनंदन किया गया।फाइनल मैच के दौरान बड़ी संख्या में खेल प्रेमी दर्शकों ने उपस्थित होकर मैच का आनंद उठाया।

नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर Google Play Store से डाउनलोड करें Chittorgarh News एप और पाएं चित्तौड़गढ़ व आसपास की खास खबरे आपके मोबाइल में

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.knetwork.chittorgarhnews

*रहमान हेल्प डेस्क की शुरुआत, 12 अंग्रेज़ी के विद्यार्थियों की समस्याओं का करेंगे समाधान – Chittorgarh News*

रहमान हेल्प डेस्क की शुरुआत, 12 अंग्रेज़ी के विद्यार्थियों की समस्याओं का करेंगे समाधान

*महिला दिवस के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविल 10 मार्च को – Chittorgarh News*

महिला दिवस के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर 10 मार्च को

*कार में खामी का निराकरण नहीं करने पर कंपन के विरुद्ध साढ़े 12 हज़ार का अर्थदंड देने के आदेश – Chittorgarh News*

कार में खामी का निराकरण नहीं करने पर कंपनी के विरुद्ध साढ़े 12 हज़ार का अर्थदंड देने के आदेश

 

 

 

 

 

 

 

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *