PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK युवा भारत के युवा आकांक्षाओं का प्रतिबिंब है केन्द्र का यह अंतरिम बजट: विधायक कृपलानी - Chittorgarh News

युवा भारत के युवा आकांक्षाओं का प्रतिबिंब है केन्द्र का यह अंतरिम बजट: विधायक कृपलानी

SHARE:

निम्बाहेड़ा। केन्द्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने साल 2024 के लिए मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का अंतरिम बजट पेश किया। इस बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए निम्बाहेड़ा विधायक श्रीचंद कृपलानी ने इसे केन्द्र सरकार के द्वारा पेश यह अंतरिम बजट युवा भारत की युवा महत्वाकांक्षाओं का प्रतिबिंब बताया। कृपलानी ने कहा कि अनुसंधान और नवाचार के लिए 1 लाख करोड़ रुपये के फंड का ऐलान किया गया है, जो केन्द्र सरकार का एक महत्वपूर्ण कदम है।
कृपलानी ने कहा कि इस अंतरिम बजट के माध्यम से किसानों के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण और बड़े फैसले लिए गए हैं, इसमें नैनो डीएपी का उपयोग, पशुओं के लिए नई योजनाएं, पीएम मत्स्य संपदा योजना के विस्तार और आत्मनिर्भर ऑयल सीड अभियान से किसानों की इनकम बढ़ेगी और खर्च कम होगा, साथ ही ये बजट गरीबों और मध्यम वर्ग के सशक्तिकरण और उनके लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करने पर जोर देता है। बजट में गरीबों के लिए 2 करोड़ और घर बनाने की घोषणा करने के साथ ही सरकार का लक्ष्य 3 करोड़ ‘लखपति दीदी’ बनाना है। अब आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को भी आयुष्मान भारत योजना का लाभ देने की घोषणा की गई है।
विधायक कृपलानी ने कहा कि इस बजट में गरीब और मध्यम वर्ग को सशक्त करने के साथ उनकी आय के नए अवसर बनाने पर भी बहुत जोर दिया गया है।
केंद्र सरकार के अंतरिम बजट पर विधायक एवं पूर्व मंत्री कृपलानी के साथ ही पूर्व विधायक अशोक नवलखा, प्रधान बगदीराम धाकड़, भाजपा नगर मंण्डल अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष गब्बर सिंह अहीर, भाजपा पूर्वी ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अशोक जाट, पश्चिम ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह, कनेरा अध्यक्ष जुगल धाकड़, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष पारस पारख, सुरेश खेरोदिया, प्रदीप मोदी, मोतीलाल आहूजा, उमेश तोतला, वेदप्रकाश चतुर्वेदी, प्रकाश धींग, हरिहर राव, महामंत्री देवकरण समदानी, कमलेश बनवार, नीलेश मेहता, कमलेश बुनकर, उपाध्यक्ष विजय काबरा, प्रहलाद राजोरा, श्यामसुंदर मूंदड़ा, गोपाल पंचौली, विमल कोठारी, पुष्कर सोनी, मंत्री कालू सेन, महिपाल सिंह राणावत, पार्षद अविनाश गोठवाल, गजेंद्र सिंह, अतुल सोनी, जगदीश चंद्र माली, प्रेम बाहेती, सुधा सोनी, माया भाम्भी, कला देवी मालवीय, देवयंति शर्मा, संजू कुंवर, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह राठौड़, महेंद्र जाखड़, किसान मोर्चा अध्यक्ष प्रकाश शर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष आरती शर्मा, भाजयुमो नगर अध्यक्ष कपिल शर्मा, एससी मोर्चा अध्यक्ष विजय बैरवा, ओबीसी मोर्चा लाला दशोरा, एसटी मोर्चा अध्यक्ष फतहलाल मीणा सहित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने इस बजट को देश के हर वर्ग को सशक्त बनाने वाला बताते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के प्रति आभार जताया है।
chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *