PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK IFMS 3.0 हेतु कार्यालयाध्यक्ष एवं आहरण वितरण अधिकारियों का ऑन-लाईन प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित - Chittorgarh News

IFMS 3.0 हेतु कार्यालयाध्यक्ष एवं आहरण वितरण अधिकारियों का ऑन-लाईन प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित

SHARE:

चित्तौड़गढ़। वित्त विभाग द्वारा एकीकृत वित्तीय प्रबन्धन प्रणाली के अन्तर्गत ऑटोमेशन युक्त पारदर्शिता, सुगमता एवं शुद्धता स्थापित करने हेतु आई.एफ.एम.एस 3.0 विकसित किया जा रहा है। इसके अन्तर्गत बजट, पेंशन (प्रथम भुगतान), केन्द्र प्रवर्तित योजना संचालन (SNA-SPARSH), Earned salary advance access इत्यादि प्रक्रियाएँ संचालित की जा रही है।
कोषाधिकारी चितौडगढ दिग्विजय सिंह झाला ने जानकारी देते हुए बताया कि आई.एफ. एम.एस 3.0 के माध्यम से कार्मिकों के मास्टर डेटा संधारण, रजिस्ट्रेशन, रजिस्ट्रेशन, संवेतन बिल जनरेशन, कोष प्रणाली, ई-भुगतान, कार्यालयाध्यक्ष घोषित करने की प्रक्रियाएँ भी विकसित कर उनका संचालन दिनांक 01.02.2024 से प्रारम्भ किया जा रहा है।
आई.एफ.एम.एस 3.0 पर उपलब्ध कार्मिकों के डेटा एवं माह जनवरी 2024 देय माह फरवरी 2024 के जनरेटेड संवेतन बिलों से कार्मिकों के डाटा का सत्यापन कार्य कार्यालयाध्यक्ष स्तर पर किया जाना अपेक्षित है। इसी के आधार पर आगामी माह के संवेतन बिलों की वित्त विभाग द्वारा निर्धारित प्रक्रियानुसार आई.एफ.एम.एस 3.0 पर आवश्यक कार्यवाही का सम्पादन किया जावेगा। निजी निक्षेप खातो से संवेतन बिल बनाये जाने की प्रक्रिया आई.एफ.एम.एस 3.0 पर दिनांक 01.04.2024 से उपलब्ध होगी।
आई.एफ.एम.एस 3.0 की प्रक्रिया के सम्बन्ध में कोषालयों एवं उनके अधीनस्थ आहरण वितरण अधिकारियों के लिए दिनांक 01-02 फरवरी एवं 05 से 09 फरवरी 2024 को ऑनलाईन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिसका लिंक कोषालय / उप कोषालय द्वारा उपलब्ध करा दिया जावेगा। चित्तौडगढ जिले के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम हेतु निर्धारित दिनांक को दोपहर बाद 3.00 बजे से 4.00 बजे तक एवं 4.30 बजे से 5.30 बजे तक निदेशालय स्तर से प्रशिक्षण आयोजित किया जावेगा।
कोषाधिकारी झाला ने सभी कार्यालयाध्यक्षों एवं आहरण वितरण अधिकारियों को निर्धारित ऑनलाईन प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेकर आई.एफ. एम.एस 3.0 से सम्बन्धित प्रक्रिया / कार्मिकों को डाटा की गहन जाँच एवं सत्यापन सुनिश्चित करने हेतु अनुरोध किया है।
chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *