चित्तौडगढ। विधानसभा चुनाव में विजयी होने व लगातार तीसरी बार विधानसभा क्षैत्र चित्तौड़गढ़ से विधायक बनने पर बेंगु विधानसभा क्षैत्र के ग्राम बिछौर व ग्राम पंचायत खेडी के ग्राम नाल में विधायक चंद्रभानसिंह आक्या का स्वागत व अभिनन्दन किया गया।
विधायक आक्या के आगमन पर उन्हें राष्ट्रीय राजमार्ग से गांव तक वाहन रेली के साथ लाया गया। गांव वासियों ने विधायक आक्या का गर्मजोशी से स्वागत किया, अनेक युवा विधायक आक्या के साथ सेल्फी लेते दिखे। इस दौरान ग्राम बिछौर मे विधायक आक्या को फलो से तोला गया। ग्राम नाल में ग्रामीण मुकेश धाकड़ द्वारा विधायक आक्या की जीत की मांगी गई मन्नत पुरी होने पर उन्हे गुलाब जामुन से तोला गया।
अपने स्वागत से अभिभुत हो विधायक आक्या ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लोगो के मिले स्नेह व आर्शीवाद से ही वे विधानसभा क्षैत्र चित्तौडगढ़ से लगातार तीसरी बार विजयी हुए है। क्षैत्र का विकास व आमजन की सेवा उनका प्रमुख ध्येय रहा है व हमेंशा रहेगा।
इस अवसर पर ग्राम बिछौर में हरि सिंह चुण्डावत, नन्दलाल कुमावत, कैलाश कुमावत, उदयलाल कुमावत, गोवर्धन सेन, मोहनीष सेन, मुकेश सुथार, महावीर हरिजन, बहादुर सिंह, प्रदीप पगारिया, भैरू कुमावत आदी व ग्राम नाल में मुकेश धाकड़, भैरूलाल धाकड़, छोटुलाल मीणा, देवीलाल धाकड़, सुनील धाकड़, कालु धाकड़, सुरेश धाकड़, किशन धाकड़ सहित बढ़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।

Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






