PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद हेतु पंजीकरण जारी - Chittorgarh News

समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद हेतु पंजीकरण जारी

SHARE:

न्यूनतम समर्थन मूल्य 2 हजार 400 रुपए प्रति क्विंटल

चित्तौड़गढ़। भारतीय खाद्य निगम के मंडल प्रबंधक रविंद्र जादम ने बताया कि भारतीय खाद्य निगम द्वारा संचालित खरीद केन्द्रों पर हर वर्ष की तरह रबी विपणन वर्ष 2024-25 के तहत गेहूं की खरीद का कार्य भारतीय खाद्य निगम डिपो ऑनलाइन सिस्टम के ई-प्रोक्योरमेंट मोड्यूल के माध्यम से किया जाएगा। राज्य सरकार द्वारा 20 जनवरी से किसानों का पंजीकरण शुरू हो चुका है, इस हेतु किसानों को अपना पंजीकरण पोर्टल https://mspproc.rajasthan.gov.in ई-मित्र, अटल सेवा केंद्र एवं अन्य माध्यम से करवाना होगा तथा सरकारी खरीद केंद्रो पर समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद 10 मार्च 2024 से शुरू हो रहीं है।

भारत सरकार द्वारा इस वर्ष गेहूं की खरीद हेतु न्यूनतम समर्थन मूल्य 2275 रुपए प्रति क्विंटल के अतिरिक्त राजस्थान सरकार के द्वारा 125 रुपए प्रति क्विंटल बोनस निर्धारित किया गया है, जिसे मिलाकर न्यूनतम समर्थन मूल्य 2 हजार 400 रुपए प्रति क्विंटल हो गया है। यदि किसानों को सरकारी खरीद केंद्रों पर कणक, गेहूं बेचने में किसी प्रकार की समस्या या कठिनाई आ रही हो तो सहायता हेतु आप हेल्पलाइन नंबर 18001806030 पर संपर्क कर सकते हैं तथा 1 फरवरी 2024 से सभी खरीद केंद्रों पर किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए FCI स्टाफ मौजूद रहेगा।
chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *