कांग्रेस पार्टी को छोड़ भाजपा में शामिल हुए पदाधिकारी व कार्यकर्ता

Share:

Facebook
Twitter
WhatsApp
Email
Telegram

चित्तौड़गढ़। अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान श्री राम लला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के निमंत्रण को कांग्रेस पार्टी द्वारा अस्वीकृत किए जाने से आहत होकर कांग्रेस के तीन पदाधिकारी पार्टी की सदस्यता को छोड़ कर भाजपा में सम्मिलित हुए। भाजपा जिला कायार्लय पर आयोजित समारोह में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में  सम्मिलित होने पर प्रशांत शर्मा, पवन शर्मा एंव श्याम चावला को कमल का उपरना पहना कर पार्टी में सम्मिलित किया। इनके साथ 50 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की जिनका प्रदेश अध्यक्ष जोशी ने उपरना ओढ़ा कर स्वागत किया। जोशी ने पदाधिकारियों और कायर्कतार्ओं के भाजपा में सम्मिलित होने पर स्वागत करते हुए कहा कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में सेवा कर रही भाजपा के परिवार में आए नए कार्यकर्ता प्रधान मंत्री मोदी की जन कल्याणकारी नीतियों और प्रभावी योजनाओं से प्रभावित हो कर जुड़े है, जो पार्टी के कार्यक्रमों और जन कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से जनता की पूर्ण कर्तव्य निष्ठा से सेवा करेंगे ऐसा पूर्ण विश्वास है। भाजपा में सम्मिलित हुए तीनों पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाजपा में सम्मत करने की प्रेरणा देने वाले गौरव त्यागी, हर्षवर्धन सिंह रुद का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम का संचालन रघु शर्मा ने किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मिट्ठू लाल जाट, श्रवण सिंह राव, कमलेश पुरोहित, सुधीर जैन, प्रह्लाद शर्मा, हरीश ईनाणी, अनिल शिशोदिया, सागर सोनी, नरेंद्र पोखरना, शिरीष त्रिपाठी, अनंत समदानी, प्रकाश बोर्डे, नंद किशोर लोहार, चंचल जैन, लोकेश मिश्रा, अविनाश शर्मा, शांतनु काबरा, लाल सिंह डूडी, शुभम सुखवाल, धीरज सुखवाल, अर्जुन जोनवाल, प्रज्ञा, अभिषेक चांवला आदि सम्मिलित हुए।

नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक अपने एंड्रॉयड मोबाइल में अभी डाउनलोड करें Chittorgarh News एप और पाएं चित्तौड़गढ़ सहित आसपास की खास खबरें सबसे पहले

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.knetwork.chittorgarhnews

*रक्तदान कर शहीद हेमू कालानी को अर्पित की रक्तांजलि – Chittorgarh News*

रक्तदान कर शहीद हेमू कालानी को अर्पित की रक्तांजलि

नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक अपने एंड्रॉयड मोबाइल में अभी डाउनलोड करें Chittorgarh News एप और पाएं चित्तौड़गढ़ सहित आसपास की खास खबरें सबसे पहले

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.knetwork.chittorgarhnews

*विश्व के 65 देशों में रामलला के उत्सव की धूम: प्रदेशाध्यक्ष जोशी – Chittorgarh News*

 

 

 

Leave a Comment