PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत विभिन्न ग्राम पंचायतों में आयोजित हुए शिविर - Chittorgarh News

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत विभिन्न ग्राम पंचायतों में आयोजित हुए शिविर

SHARE:

विकसित भारत संकल्प यात्रा निरंतर जारी

जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में आयोजित हुए शिविर

चित्तौड़गढ़। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने के लिए चलाई जा रही विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत सोमवार को पंचायत समिति चित्तौड़गढ़ की ग्राम पंचायत घोसुंडी और आंवल हेडा, गंगरार की ग्राम पंचायत सुदरी, राशमी की ग्राम पंचायत राशमी, निंबाहेड़ा की ग्राम पंचायत मांगरोल और अरनिया जोशी, बेगू की ग्राम पंचायत गोविंदपुरा और रायता में शिविर आयोजित हुए।

कपासन विधायक अर्जुनलाल जीनगर ने राशमी पंचायत समिति की ग्राम पंचायत राशमी में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आयोजित शिविर का निरीक्षण किया और अधिकारियों को शिविर में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखते हुए आमजन को पूर्ण सहयोग देने के निर्देश दिये। उन्होंने आमजन को शिविर के अंतर्गत विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की और इनका अधिक से अधिक लाभ उठाने को प्रेरित किया। इस अवसर पर उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनी और इनके निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया तथा लोगों को 2047 तक भारत को विकसित एवं आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने की शपथ भी दिलवाई।

विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं में पंजीकरण एवं लाभान्वित किया जा रहा है।
शिविरों में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित हेल्थ कैंप में ग्रामीणों का हेल्थ चेकअप किया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘धरती कहे पुकार के’ एवं ऑन स्पॉट क्विज का आयोजन किया गया जिसमें विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। साथ ही, किसानों के लिए खेती में उपयोगी ड्रोन माध्यम से यूरिया छिड़काव का डेमोंसट्रेशन भी किया गया। यात्रा के तहत चलाई जा रही आईईसी वैन का ग्रामीणों द्वारा ढोल नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया गया।

मंगलवार को यहां आयोजित होंगे शिविर

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत मंगलवार को पंचायत समिति चित्तौड़गढ़ की ग्राम पंचायत बस्सी और सोनगर, गंगरार की ग्राम पंचायत गोवलिया, निंबाहेड़ा के ग्राम पंचायत बरौली घाटा और अरनोदा, बेगू की ग्राम पंचायत आंवलहेड़ा और खेरपुरा में शिविर आयोजित होंगे।
chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *