चित्तौड़गढ़। उदयपुर के माणिक्य लाल वर्मा विश्वविद्यालय में 11 व 12 जनवरी को आयोजित मिनरल, माईनिंग मेटल ओर मेटोलोजी ऑफ साउथ एशिया पर आयोजित अन्तरार्ष्ट्रीय संगोष्ठी में सम्मिलित भारत सहित 14 राज्य और तीन देशों प्रतिनिधियों ने शनिवार को चित्तौड़ प्रवास के दौरान विधायक चंद्रभान सिंह आक्या से भेंटकर यहां के इतिहास के बारे में बाते साझा की।

इस दौरान संस्थान के सदस्यो ने विधायक आक्या का मेवाड़ी पगड़ी पहनाकर व उपरना ओढ़ाकर स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक आक्या ने सभी अतिथियो का स्वागत करते हुए कहा कि गत वर्ष इसी संस्थान की 2 व 3 फरवरी को उदयपुर के माणिक्य लाल वर्मा विश्वविद्यालय में ‘‘एनिमल्स इन द हिस्ट्री ऑफ साउथ एशिया’’ विषय पर आयोजित अन्तरार्ष्ट्रीय संगोष्ठी में वे स्वयं भी शामिल हुए थे।
आज संस्थान के सदस्यो का चित्तौडगढ़ भ्रमण का निर्णय बेहद सराहनीय है। चित्तौड़गढ़ भक्ति, शक्ति, त्याग व बलिदान की धरती है। यहां का बहुत पुराना इतिहास रहा है, यहां का संसार सबसे बढ़ा किला प्राचीन इतिहास को याद दिलाता है। यहां के शासको ने अपने स्वाभीमान से कभी समझौता नहीं किया। महाराणा प्रताप, महाराणा कुम्भा, महाराणा सांगा का नाम जग जाहिर है। रानी पद्मिनी सहित अनेक क्षत्राणियों का जौहर आज भी मन को झकझोर देता है। इस दौरान रवि विराणी, महेन्द्र सिंह, मुकेश मेघवाल सहित कार्यकर्ताओ ने समस्त प्रतिनिधि मण्डल के सदस्यों का स्वागत किया। अन्तरार्ष्ट्रीय संगोष्ठी के निदेशक व उदयपुर के माणिक्य लाल वर्मा विश्वविद्यालय के सह आचार्य डाॅ. पीयूष भादविया ने बताया कि संस्थान में आर्मेनिया, अमेरिका, नेपाल, श्रीलंका सहित दक्षिण भारत के राज्यो के प्रतिनिधी शामिल है। जो चित्तौडगढ़ दुर्ग सहित जावर माईंस क्षैत्र का भ्रमण कर प्राचीन संस्कृति, इतिहास, पुरातत्व संस्कृति आदि विषयो पर शोध करेंगें। गत वर्ष आयोजित अन्तरार्ष्ट्रीय
संगोष्ठी के पश्चात उनके संस्थान द्वारा प्रकाशित दो पुस्तके ‘‘भारतीय इतिहास में पशु-पक्षी’’ व ‘‘एनमिल्स इन साउथ
एशियन हिस्ट्री’’ की प्रति विधायक आक्या को भेंट की गईं। इस अवसर पर श्रीलंका से नीलम जयसिंघे, आमर्ेनिया से डाॅ. लुईजा रोड्रीक्स व डाॅ. नायरा, काठमाण्डु नेपाल से डाॅ. पुनम राणा, सेंट्रल यूनिवसिर्टी जम्मु की डाॅ. अमिता गुप्ता, इलाहाबाद यूनिवसिर्टी की दिलशाद फातिमा, डाॅ. डीपी शमार् व डाॅ. माधुरी शर्मा वाराणसी, डाॅ. रविन्द्र कुमार इलाहाबाद, प्रोफेसर योगेम्बर सिंह व सुमन रानी उत्तराखण्ड सहित बढ़ी संख्या में भारत के विभिन्न प्रांतो के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
*नाबालिग के साथ दुष्कर्म के विरोध में विभिन्न संगठनों ने दिया ज्ञापन – Chittorgarh News*
नाबालिग के साथ दुष्कर्म के विरोध में विभिन्न संगठनों ने दिया ज्ञापन
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.knetwork.chittorgarhnews
अपने एंड्रॉयड मोबाइल के प्ले स्टोर से आज ही Chittorgarh News एप डाउनलोड कर पढ़े चित्तौड़गढ़ की खास खबरें।
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






