चित्तौड़गढ़। शनिवार को जिला मुख्यालय पर बेगूँ क्षेत्र में 13 साल की नाबालिग बच्ची के साथ गैंगरेप की वारदात के विरोध में बलात्कारी आरोपियों को फांसी की सजा की मांग एवं घटना में लिप्त आरोपीयों की संपत्ति पर बुलडोजर चलाने की मांग के लिए सर्व समाज, धाकड़ समाज, टीम जीवनदाता, धाकड़ छात्र संगठन, चित्तौड़ी आठम महोत्सव समिति, अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग आदि संगठनों द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में पुलिस उप अधीक्षक कर्ण सिंह के समक्ष मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

उक्त समाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बलात्कारियों के विरोध में नारेबाजी कर,कलेक्ट्रेट चौराहे पर मानवश्रृंखला बनाकर आरोपियों को कड़ी से कड़ी फांसी की सजा दिलाने के लिए मांग की।
ताकि मानव समाज के ऐसे कुकृत्य करने की कोई नही सोच पायेगा । पुलिस उप अधीक्षक ने समाज के विभिन्न संगठनों को आश्वासन दिया कि दोषियों पर उचित कार्यवाही की जाएगी। इस अवसर पर धाकड़ समाज, टीम जीवनदाता, धाकड़ छात्र संगठन, चित्तौड़ी आठम महोत्सव समिति, अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग सहित आदि संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






