लाभार्थी संवाद का हुआ सीधा प्रसारण, जनप्रतिनिधियो ने परिषद में देखा कार्यक्रम

SHARE:

चित्तौड़गढ़। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को देश के विभिन्न राज्यो के विकसित भारत संकल्प यात्रा की विभिन्न योजनाओ के लाभार्थियो से संवाद किया जिसका सीधा प्रसारण नगर परिषद कार्यालय सभागार में किया गया।

आयुक्त रविन्द्रसिंह यादव ने बताया कि, भारत सरकार के निर्देश अनुसार भारत भर में संचालित हो रही विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत लाभार्थियो से नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को सीधा संवाद किया तथा योजनाओ के बारे मे विस्तार से लाभार्थियो से चर्चा की। नगर परिषद क्षैत्र मे भी विकसित भारत संकल्प यात्रा का आगाज दिनांक 18 से 20 जनवरी तक किया जावेगा, जिसके तहत चन्देरिया सामुदायिक भवन, नगरपालिका कोलोनी पार्क, सेंती पंचवटी हनुमान मंदिर, अटल सामुदयिक केन्द्र गांधीनगर एवं फायर ऑफिस दुर्ग रोड पर विकसित भारत संकल्प यात्रा के केम्प आयोजित किये जायेंगे।

आज इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष मिठ्लाल जाट, पार्षद छोटूसिंह शेखावत  नरेन्द्र पोखरना, शिव शर्मा, सुधीर जैन, मनोज पारिक, शिरीष त्रिपाठी, अविनाश शर्मा, रामचन्द्र माली, प्रदीप सिंह नाहरगढ, मनोज सुहालका, अशोक पालीवाल, आशा पोखरना, गायत्री राव, अनुराधा गालव, भारती वैष्णव, घनश्याम लोठ, मुकेश घावरी, हरिष गुरूनानी, शिवप्रकाश मंत्री, गोवर्धन जाट, करण शर्मा, अर्जुन बैरवा, विष्णु सेन, देवेन्द्रपाल सिंह, पंकज चेचाणी, हरिराज सिंह, कालूराम जाट, लोकेश त्रिपाठी, पारस धाकड आदि उपस्थित थे।
विशेष सफाई अभियान हुआ प्रांरभ
राज्य सरकार के निर्देशानुसार चितौडगढ नगरीय क्षैत्र मे दिनांक 08 जनवरी से 20 जनवरी 2024 तक विशेष सफाई अभियान का आगाज किया गया है, जिसका शुभारम्भ आज शहर के विभिन्न वार्डो से किया गया।
आयुक्त रविन्द्र सिंह यादव ने बताया कि, राज्य सरकार के निर्देशानुसार नगर परिषद चितौडगढ क्षैत्र विशेष सफाई अभियान चलाया गया है, जिसके तहत वार्डो के कलस्टर बनाये जाकर 15 – 15 सफाई कर्मचारीयों की टीम लगाई गई है, यह टीम प्रत्येक वार्ड मे विशेष सफाई करेंगे तथा 20 जनवरी 2024 तक यह अभियान चलाया जायेगा।
chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

Leave a Comment

और पढ़ें