PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK ईको कार में तस्करी किया जा रहा 241 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त - Chittorgarh News

ईको कार में तस्करी किया जा रहा 241 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त

SHARE:

  • जावदा थाना पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्यवाही

चित्तौड़गढ़। जिले की जावदा थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्यवाही करते हुए शनिवार को नाकाबंदी के दौरान एक ईको कार में तस्करी किया जा रहा 241 किलो 200 ग्राम अवैध अफीम डोडाचुरा जब्त किया है।

जिला पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यन्त ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के आदेश पर वांछित अपराधियों की तलाशी व अवैध गतिविधियों की धरपकड के लिए जिले मे विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत एएसपी रावतभाटा सुभाष चन्द्र मिश्रा के पर्यवेक्षण व डीएसपी रावतभाटा प्रभुलाल कुमावत के निर्देशन में शनिवार को थानाधिकारी जावदा घेवरचंद व पुलिस जाब्ता द्वारा मुवादा गांव से आगे पुलिया पर नाकाबंदी की जा रही थी। नाकाबंदी के दौरान पतलोई झीकरा की तरफ से एक सफेद रंग की ईको कार आई जिसका चालक पुलिस को वर्दी में देखकर नाकाबंदी स्थल से करीब 100-150 मीटर पहले उक्त कार को रोककर कार को छोडकर जंगल की तरफ भाग गया। जिसका पुलिस ने पीछा किया मगर रात का समय होने से अन्धेरे का फायदा उठा जगल की तरफ भाग गया।

ईको कार मे अवैधानिक वस्तु या अवैध अफीम डोडाचुरा होने की पूर्ण संभावना होने से कार की तलाशी ली गई तो कुल 16 काले रंग के प्लास्टीक के कट्टो में 241 किलो 200 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा भरा हुआ मिला। उक्त ईको कार व डोडाचूरा को जब्त कर थाना जावदा पर एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज किया जाकर अग्रीम अनुसंधान किया जा रहा है।

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *