PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK घटियावली के कालाजी बावजी स्थान पर विधायक आक्या की जीत पर सम्मान व प्रसादी कार्यक्रम आयोजित - Chittorgarh News

घटियावली के कालाजी बावजी स्थान पर विधायक आक्या की जीत पर सम्मान व प्रसादी कार्यक्रम आयोजित

SHARE:


चित्तौडगढ।
गत दिनो संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में विधायक चंद्रभान सिंह आक्या के विजयी होने पर ग्राम घटियावली केे गाडरी मोहल्ला स्थित कालाजी बावजी स्थान पर सम्मान समारोह व प्रसादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
पूर्व भाजपा जिला मंत्री आदित्यवीर सिंह ने बताया कि कालाजी बावजी स्थान के भोपा रतनलाल व टीम के सदस्यो द्वारा विधानसभा चुनाव में विधायक चंद्रभान सिंह आक्या की जीत हेतु मन्नत मांगी गई थी। मुराद पूरी होने पर मंगलवार को विधायक आक्या का सम्मान व प्रसादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधायक आक्या ने कालाजी बावजी को दण्डवत प्रणाम कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा जीत को समस्त विधानसभा वासीयो की जीत बताया। उन्होने कहां की क्षैत्र की जनता ने उन्हे स्नेह देते हुए उन पर जो विश्वास जताया है वह उस विश्वास को हमेंशा कायम रखेंगें। कार्यक्रम के दौरान क्षैत्रवासीयो द्वारा पेयजल की समस्या बताये जाने पर विधायक आक्या ने मोके पर ही सहायक अभियंता को फोन कर पेयजल समस्या समाधान करने के निर्देश दिये।
इस अवसर पर पूर्व मण्डल अध्यक्ष भंवरसिंह खरड़ी बावड़ी, आदित्यवीर सिंह, उपसरपंच ज्ञानेश्वर पुरी, पूर्व शक्ति केंद्र संयोजक बगदीराम गाडरी, शिवदास वैष्णव, राजकुमार वैष्णव, भोपा मांगीलाल सेन, गोपीचंद गाडरी, भेरूलाल कुमावत, उंकार गाडरी, रामेश्वर गाडरी, राजकुमार गाडरी, दुर्गासिंह, पुष्कर शर्मा, विनोद शर्मा सहित बढ़ी संख्या में धर्मप्रेमी ग्रामीणजन उपस्थित थे।

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *