PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK मोटर व्हीकल एक्ट के विरोध में आंदोलनरत संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ जिला कलक्टर और एसपी ने की बैठक - Chittorgarh News

मोटर व्हीकल एक्ट के विरोध में आंदोलनरत संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ जिला कलक्टर और एसपी ने की बैठक

SHARE:

  • जिले में कानून व्यवस्था को प्रभावित करने संबंधित कृत्य नहीं करने की अपील की

चित्तौड़गढ़। नए मोटर व्हीकल एक्ट के विरोध में आंदोलन कर रहे विभिन्न एसोसिएशन, यूनियन इत्यादि के प्रतिनिधियों के साथ मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित जिला ग्रामीण विकास प्रकोष्ठ के सभागार में जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत की संयुक्त अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में सर्वप्रथम उपस्थित अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों द्वारा नए मोटर व्हीकल एक्ट पर विचार-विमर्श किया गया। जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने यूनियन प्रतिनिधियों से आंदोलन को वापिस लेने की अपील की। उन्होंने कानून को पढ़ने और समझने की अपील करते हुए कहा कि उक्त एक्ट सिर्फ व्यावसायिक वाहनों के चालक पर ही लागू नहीं होकर सभी पर प्रभावी है। उन्होंने प्रतिनिधियों से किसी प्रकार के बहकावे आए बिना एक्ट के विरोध में जिले में कानून व्यवस्था को प्रभावित करने संबंधित कृत्य नहीं करने की अपील की। उन्होंने कहा कि उक्त एक्ट से सहमत नहीं होने पर उसका विरोध संवैधानिक तरीके से किया जा सकता है।

बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर अभिषेक गोयल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बुगलाल सहित विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

*5 दिवसीय रामोत्सव कार्यक्रम, 21 को निकलेगी शोभायात्रा – Chittorgarh News*

5 दिवसीय रामोत्सव कार्यक्रम, 21 को निकलेगी शोभायात्रा

 

 

 

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *