PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK झरने में डूबे युवक का 21 घंटे बाद मिला शव - Chittorgarh News

झरने में डूबे युवक का 21 घंटे बाद मिला शव

SHARE:

चित्तौड़गढ़। रविववार की रात्रि को रावतभाटा के मंडेसरा में स्थित जल प्रपात में सैल्फी लेने के चक्कर में डूबे युवक का शव 21 घंटे बाद एसडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाल लिया। मंडेसरा जल-प्रपात पर पिकनिक मनाने आये तीन दोस्तों में से एक गहरे पानी में जाने के कारण डूब गया, किशोर की तलाश हेतु स्थानीय प्रशासन एवं गोताखोरों द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे थे लेकिन सफलता नहीं मिलने पर एसडीआरएफ कमाण्डेन्ट अवनीश कुमार शर्मा के निर्देशानुसार आपदा राहत एवं बचाव हेतु एसडीआरएफ बी कम्पनी मुख्यालय, कोटा में तैनात रेस्क्यू टीम प्रभारी हैड कांस्टेबल रामकुमार सिंह की टीम के जवान देशराज, नवल सिंह, महेन्द्र कुमार, मुकेश कुमार, विनोद कुमार, अभिषेक, पुखराज, खुशीराम तथा करतार सिंह ने रेस्क्यू आॅपरेशन से डूबे किशोर मृत्युंजय पुत्र योगेन्द्र यादव निवासी बिहार हाल निवासी न्यू मार्केट कस्बा रावतभाटा के शव को बरामद कर स्थानीय प्रशासन को सुपुर्द किया।

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *