चित्तौड़गढ़। झूलेलाल युवा सेवा समिति की विशेष वार्षिक बैठक का आयोजन शहर के बिचला गेला हनुमान मंदिर में किया गया। बैठक का संचालन शंकर वंगानी द्वारा भगवान श्री झूलेलाल के समक्ष ज्योति प्रज्ज्वलन कर किया गया।

युवा समिति के पूर्व अध्यक्ष कपिल मलानी ने समिति की विस्तृत कार्यकारिणी की घोषणा की। पूर्व अध्यक्ष कपिल मालानी ने अपने कार्यकाल में किये सामाजिक व धार्मिक कार्य का उल्लेख किया।तत्पश्चात् समिति के कोषाध्यक्ष जेकी आहूजा ने आय व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया।
इसके पश्चात झूलेलाल युवा सेवा समिति के संरक्षक ललित वंगानी, जेपी वंगानी, जानी शर्मा, कमल चंचलानी, मोहन टेकचंदानी, कपिल मालानी ने सभी सदस्यों की सहमति से राजेश जी तुलसानी को अध्यक्ष मनोनीत किया ।सतीश विधानी उपाध्यक्ष, देवेन्द्र(लक्की) जयसिंघानी सचिव, अजय आहूजा महासचिव , मनोज देवानी कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। सदस्य मोहित जयसिंघानी, प्रियांशु चंचलानी, दीपेश वंगानी, राहुल कृपलानी एवं भावेश नानवानी को सहसचिव नियुक्त किया गया।
युवा समिति के सभी सदस्यों ने पूरी कार्यकारिणी को हार्दिक बधाइयां शुभकामनाएं दी ।
अध्यक्ष राजेश तुलसानी ने अपनी प्रथम प्राथमिकता सिंधी समाज के लिए नव वाटिका का निर्माण ,प्रताप नगर सिंधी कॉलोनी में स्थित झूलेलाल मंदिर में समय-समय पर सभ्यता व संस्कृति को मजबूत करने वाले कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे साथ ही सिंधु सेना के गठन की भी घोषणा की गई जिसमें सदस्य दीपक शर्मा को इस संबंध में जल्द उचित टीम बनाने का निर्देश दिया।इसके पश्चात साल 2024 में होने वाले संस्था के अनेक सेवा तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बारे में विस्तृत चर्चा कर योजना प्रस्तुत की गई।बैठक में मनोज भोजवानी, श्याम गंगवानी, राजकुमार सोनी, बाबू अगनानी, नमन असरानी ,जय खटवानी ,दीपक शर्मा ,दिशांत वरलानी ,आशीष विधानी ,रवि तुलसानी ,रवि मालानी, प्रेम खटवानी, भरत देवनानी ,भारत चंदवानी, हिमांशु रोगाणी, नवीन जेठानी ,राजेश मोटवानी ,अनिल खटवानी, कमल कृपलानी, दिलीप वंगानी ,दिलीप चुनवानी,मनोज देवानी, मनोज मैथानी, धीरज भोजवानी, लोकेश, शंकर वंगानी,आकाश गिदवानी, भानु नेभनानी , कमलेश तनवानी , सुनील मालानी ,जय किशन नेनवानी, जितेंद्र बलवानी ,रिंकेश हरियाणी, मुरली भोजवानी ,सुरेश चंचलानी ,मुकेश मंगनानी,हरीश रामचंदानी, मनोज मैठानी, मोन्टी तुलसानी, लक्क़ी तुलसानी आदी सदस्य मौजूद थे।कार्यक्रम के अंत में सचिव देवेन्द्र (लक्की) जयसिंघानी ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।
Author: Ilyas
पिछले 10 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता








