PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK तस्करी में संलिप्त कांस्टेबल राज्य सेवा से बर्खास्त - Chittorgarh News

तस्करी में संलिप्त कांस्टेबल राज्य सेवा से बर्खास्त

SHARE:

  • पुलिस अधीक्षक ने कांस्टेबल को राज्य सेवा से किया बर्खास्त
  • तस्करी में संलिप्तता पर जारी किया बर्खास्तगी आदेश

चित्तौड़गढ़। मादक पदार्थों की तस्करी में अपराधियों से सांठगांठ करने व तस्करी कर आपराधिक कृत्य में संलिप्तता पाए जाने पर विभागीय कार्यवाही करते हुए पुलिस अधीक्षक ने जिला चित्तौड़गढ़ के एक कांस्टेबल चालक को राज्य सेवा से बर्खास्त किया है।

पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि वर्ष 2021 में हरियाणा में भिवानी सदर थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थो की तस्करी के एक प्रकरण में संलिप्तता पाये जाने पर चित्तौड़गढ़ जिले के गंगरार थाने के गोवलिया निवासी कांस्टेबल चालक कन्हैया लाल पुत्र रूपलाल गुर्जर को हरियाणा पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में चालान पेश किया था।

उक्त मामले में जिले के तत्कालीन डीएसपी गंगरार द्वारा प्राथमिक जांच की गई जिसमें आरोपी को नोटिस दिए जाने के बाद विभागीय जांच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मु.) द्वारा किये जाने के उपरांत जिला पुलिस अधीक्षक ने विभागीय कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट जैसे गंभीर प्रकृति के आपराधिक कृत्य का प्रकरण दर्ज होने के मामले में दोषी पाए जाने पर यह अपराध दुराचरण की गंभीर श्रेणी में होने से थाना गंगरार के दोवलिया निवासी कॉन्स्टेबल चालक कन्हैयालाल पुत्र रूपलाल गुर्जर को राज्य सेवा से बर्खास्त किया गया है।

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *