स्व. तारा देवी मेहता का किया नेत्रदान व देहदान

SHARE:

चित्तौड़गढ़। महावीर इंटरनेशनल चितौड़गढ़ के माध्यम से सेंती चित्तौडगढ़ निवासी तारा देवी मेहता पत्नी अमृतलाल मेहता का गुरूवार को 69 वषर् की आयु में मृत्यु उपरांत देहदान किया गया। परिवार जनों ने सांसारिक रीति-रिवाजों को संपन्न कर देह को महावीर इंटरनेशनल को भीलवाड़ा मेडिकल कॉलेज में भेजने के लिए सुपुदर्
किया। तारा देवी ने स्वैच्छिक रूप से 2016 में उचित माध्यम से देहदान करने की घोषणा की थी। इस अवसर पर मेहता परिवार के सदस्य, देहदानं प्रकल्प प्रभारी प्रकाश पोखरना, नवनीत मोदी, पारस पोखरना एवं अभय संजेती उपस्थित थे । देहदान की प्रक्रिया से पहले गोमाबाई नेत्रालय के राहुल छिपा की सहायता से नेत्रदान संपन्न कराया गया। इस नेत्रदान से तुरंत दो व्यक्तियों को दृष्टि मिलेगी। संजेती ने बताया कि महावीर इंटरनेशनल द्वारा अब तक 37 लोगों के देहदान के संकल्प पत्र
प्रेशित किये, जिनमें पहले से ही चार दिवंगत आत्माओं की पाथिर्व शरीर को मेडिकल कॉलेज भिजवाया जा चुका है और
यह पांचवी बॉडी है, जिसको परिवार जनों की उपस्थिति में मेडिकल कॉलेज भीलवाड़ा के एनाटॉमी विभाग को परिवारजनो एवं महावीर इंटरनेशनल के प्रतिनिधियों द्वारा सुपुदर् कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में इस देह को सुरक्षित रखा जाएगा ताकि मेडिकल कॉलेज के विद्याथीर् इस पर अध्ययन कर सके।

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *