निर्दलीय प्रत्याशी चंद्रभान सिंह ने किया घाटा क्षेत्र में सघन जनसंपर्क

Share:

Facebook
Twitter
WhatsApp
Email
Telegram

चित्तौड़गढ़। विधानसभा क्षैत्र चित्तौडगढ़ से विधायक प्रत्याशी चंद्रभानसिंह आक्या ने शनिवार को अपने चुनावी दोरे के तहत विधानसभा क्षैत्र के विभिन्न गांवो में जन सम्पर्क किया।


विधायक आक्या शनिवार को अपने जन सम्पर्क अभियान के दौरान ग्राम मंगोदडा, पचुण्डल, अभयपुर, बडीखेडा, मायरा, अम्बाबेरी, गलियामाल, बरखेडा, भीमपुरिया, अचलपुरा, हांसला, माणकपुरा, भीलों की झोपडिया, डूंगाजी का खेडा, दाता, गोपालपुरा, पालेर की झुपडिया, पालेर, लाखा का खेडा, सादी, झोपडा, गोदी, कंवरजी का खेडा, अर्जुनपुरा, भडाणा खेडा, पाल, चैपडा का खेडा, पाल का खेडा, बस्सी, भुवई की झोपडिया, लुण की झुपडिया, कंजर बस्ती, बिलिया व शिवपुरा में जनसंपर्क किया जहां ग्रामीणों से 25 नवम्बर को अपने चुनाव चिह्न प्रेशर कुकर पर मतदान करने का आग्रह किया।
इस दौरान समस्त गांवो में विधायक आक्या का जोरदार स्वागत किया गया। समस्त गांवो में बड़ी तादाद में महिलाओं ने भी अपने सिर पर प्रेशर कुकर रख विधायक आक्या के साथ जनसंपर्क किया। अनेक स्थानो पर विधायक आक्या को फलो से तोला गया। इस अवसर पर अपने सम्बोधन में विधायक आक्या ने कहां की गत 5 वर्ष के कांग्रेस राज में यहां की जनता अपने आप को ठगा महसूस कर रही है। यहां का किसान अपनी बदहाली पर खुन के आंसु रोने पर विवश है। हमारी बेटियों घर से बाहर निकलने में स्वयं असुरक्षित महसूस करती है। इन पांच वर्षों में प्रतियोगिता परिक्षा के इतने पेपर लिक हुए कि युवा वर्ग अपने भविष्य को लेकर चिन्तित है। अब जनता किसी भी सूरत में कांग्रेस को देखना नहीं चाहती जहां से कांग्रेस प्रत्याशी व उनकी टिम अवैध रूप से जमीन हडपने में लगे रहे, यहां तक की मंदिर की जमीन को भी नहीं छोड़ा। यहां की जनता चुनाव में उन्हंे अच्छा सबक सीखायेगी। विधायक आक्या ने भाजपा प्रत्याशी नरपत सिंह राजवी को बाहरी प्रत्याशी बताते हुए कहा कि वह आरंभ से ही चुनावी दौड में थे ही नहीं, अब यहां की जनता किसी के भुलावे में आने वाली नहीं है। इस बार वीरभूमि चित्तौड़ की जनता बुरी तरह पराजीत कर उन्हें बाहर का रास्ता दिखाएगी।
विधायक आक्या ने अपने 10 वर्षो के दौरान कराये गये विकास व अन्य कार्यो की उपलब्धियां बताते हुए आगामी 25 नवम्बर को उनके पक्ष में अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने का अनुरोध किया। ग्रामीणो द्वारा दोनों हाथों से विधायक आक्या को जीत का आर्शीवाद दिया गया। जन सम्पर्कं अभियान के दौरान भूमि विकास बैंक के चेयरमेन व पूर्व विधायक बद्रीलाल जाट सहित सभी ग्रामीण क्षेत्रों के वरिष्ठ एवं युवा कार्यकर्ता व ग्रामीणजन उपस्थित थे। रविवार को जन सम्पर्क शहर के विभिन्न क्षेत्रों में रहेगा।

Leave a Comment