- प्रियंका गांधी के दौरे पर आंक्या ने उठाए सवाल
- महिला, युवा और किसानों की बदहाली के लिए कांग्रेस को बताया जिम्मेदार
चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी एवं विधायक चंद्रभानसिंह आक्या ने कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी के चितौड़गढ़ दौरे से पहले महिला अत्याचार, किसान कर्ज माफी और युवा रोजगार को लेकर सवाल खड़े किए है। आंक्या ने इस चुनाव में भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी की आपसी मिलीभगत के भी आरोप लगाए।

आक्या ने कहा कि चितौड़गढ़ की वीरधरा पर आने से पूर्व प्रियंका गांधी को प्रदेश की बेटियों और बहनों पर हो रहे अत्याचार को लेकर अपनी सरकार की विफलताओं के लिए माफी मांगनी चाहिए। ष्बेटी हूं लड़ सकती हूंष् का नारा देने वाली प्रियंका को प्रदेश की बेटियों के लिए भी लड़कर दिखाना चाहिए पर वो आंखे बंद किए हुए है। आंक्या ने सवाल खड़ा किया कि प्रदेश का किसान विगत 5 वर्ष कर्ज माफी का इंतजार कर रहा है पर प्रियंका गांधी ने किसानों के हक में आवाज क्यों नहीं बुलंद की? आक्या ने कहा की कांग्रेस सरकार में सर्वाधिक पेपर लीक की घटनाएं हुई है उसका जवाब उन्हें चित्तौड़ सहित राज्य के प्रत्येक युवा को देने के बाद महाराणा प्रताप की इस स्वाभिमानी धरती पर कदम रखने का साहस करना चाहिए। आक्या ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार को घोषणा जीवी बताते हुए युवाओं को खून के आंसु रुलाने वाली सरकार करार दिया।
भाजपा-कांग्रेस में मिलीभगत
आक्या ने कांग्रेस और भाजपा पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए दोनों का ही निर्दलीय से मुकाबले होने की बात कही। आक्या ने कहा की जहां भाजपा प्रत्याशी अपनी जमानत बचाने के लिए संघर्ष कर रहे है वहीं कांग्रेस भाजपा प्रत्याशी के सहयोग से जीत का ख्वाब देख रही है। दोनों ही प्रत्याशियों का अभी तक एक दूसरे के विरुद्ध एक भी बयान नही आना और निर्दलीय पर प्रहार करना दोनो की मिलीभगत का स्पष्ट उदाहरण है। आक्या ने दावा किया की चित्तौड़ की जनता स्थानीय और उनके सुख दुख में हर समय खड़े रहने वाले प्रत्याशी को चुनकर भाजपा और कांग्रेस को करारा जवाब देगी।
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






