ई.वी.एम. मशीनों का द्वितीय रेण्डमाईजेशन

SHARE:

चित्तौड़गढ़। विधानसभा आम चुनाव-2023 के अन्तर्गत मतदान हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल, पर्यवेक्षक एवं राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में मंगलवार को जिला सूचना विज्ञान  केंद्र के कक्ष में भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के द्वारा बनाये गये ऑनलाईन ई.एम.एस. पोर्टल के माध्यम से कंट्रोल यूनिट, बैलेट यूनिट वीवीपैट मशीनों का द्वितीय रेण्डमाईजेशन किया गया।

रेण्डमाईजेशन में विधानसभा वार बूथ वार कंट्रोल यूनिट, बैलेट यूनिट व वीवीपैट मशीनों का आवंटन किया गया। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक गोयल,  संबंधित विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी एवं सहायक रिटर्निंग अधिकांरी, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि सहित जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अशोक लोढ़ा सहित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें