PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK 85 टीमों के 493 पुलिस कर्मियों ने की कार्यवाही, जिले भर में दबिश देकर 231 आरोपी किये गिरफ्तार, - Chittorgarh News

85 टीमों के 493 पुलिस कर्मियों ने की कार्यवाही, जिले भर में दबिश देकर 231 आरोपी किये गिरफ्तार,

SHARE:

  • अपराधियों की धरपकड़ में जिला पुलिस की बड़ी कार्यवाही
  • जिले भर में दबिश देकर 231 आरोपी किये गिरफ्तार,
  • 85 टीमों के 493 पुलिस कर्मियों ने की कार्यवाही

चित्तौड़गढ़। जिला पुलिस ने अपराधियों की धरपकड़, गिरफ्तारी व एरिया डोमिनेंश के लिए एक दिवसीय विशेष अभियान चलाकर शनिवार तड़के जिले के समस्त पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों की 85 विशेष टीमों द्वारा विभिन्न संदिग्ध स्थानों पर दबिश देकर कार्रवाई करते हुए एक ही दिन में कुल 231 अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अपराधियों में पुलिस के भय का माहौल कायम रखने के लिए अपराधियों की धरपकड़, गिरफ्तारी एवं एरिया डोमिनेंस का एक विशेष अभियान शनिवार तड़के संपूर्ण जिले में चलाया गया। जिसमें जिले के चित्तौड़गढ़, ग्रामीण चित्तौड़गढ़, गंगरार, कपासन, बेगू, रावतभाटा, बड़ीसादड़ी, निम्बाहेड़ा व भदेसर वृत्त के समस्त वृत्ताधिकारी एवं थानाधिकारियों के नेतृत्व में कुल 85 विशेष टीमें गठित की गई। जिसमें समस्त थाना, पुलिस लाइन के जाब्ता व कार्यालयों के पुलिस कर्मियों को एकत्रित किया गया।

रविवार तड़के कुल 493 पुलिस कर्मियों द्वारा जिले के 295 संदिग्ध स्थानों पर दबिश दी गई, जहां से विभिन्न मामलों में वांछित चल रहे स्थाई वारंटी, गिरफ्तारी वारंटी, उदघोषित अपराधी, धारा 299 सीआरपीसी में वांछित, विभिन्न प्रकरणों में वांछित एवं अन्य अधिनियमों सहित कुल 231 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

जिनमें विभिन्न एक्ट में 16 अपराधी, स्थाई वारंटी/उदघोषित अपराधी/धारा 299 सीआरपीसी में वांछित/गिरफ्तारी वारंटी में 111 अपराधी, जघन्य अपराध में वांछित 8 अपराधी, सामान्य प्रकरणों में वांछित 5 अपराधी, एक ईनामी अपराधी सहित कुल 231 अपराधी गिरफ्तार किए गए हैं। जिसमें सबसे अधिक चित्तौड़गढ़ व निम्बाहेड़ा वृत्त में 39-39 अपराधियों को दबोचा गया।

उक्त कार्रवाई के दौरान जिले में पुलिस द्वारा एक प्रकरण एनडीपीएस एक्ट, 2 प्रकरण आबकारी अधिनियम तथा 4 प्रकरण आर्म्स एक्ट के दर्ज किए गए। पुलिस अधिकारियों ने अपराधियों को गिरफ्तार कर अपराध नहीं करने व सोशल मीडिया पर अपराधियों को फॉलो नहीं करने की हिदायत दी।

 

राजस्थान में अपनी पसंदीदा व मजबूत सरकार को चुनने के लिए व चित्तौड़गढ़ की पांचो विधानसभा में अपने पसंदीदा जनप्रतिनिधि को चुनने के लिए वोटिंग पोल में भाग ले और जागरूक नागरिक बने।

नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर अपनी  चहेती पार्टी व अपने प्रत्याशी को वोट देकर देखें एग्जिट पोल…

Voting Poll

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *