PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK चित्तौड़गढ़ की 5 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में 54 उम्मीदवारों ने दाखिल किए नामांकन - Chittorgarh News

चित्तौड़गढ़ की 5 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में 54 उम्मीदवारों ने दाखिल किए नामांकन

SHARE:

  • विधानसभा आम चुनाव, 2023
चित्तौड़गढ़। विधानसभा आम चुनाव के तहत चित्तौड़गढ़ जिले की 5 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 54 प्रत्याशियों ने 84 नामांकन पत्र दाखिल किए।
जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल ने बताया कि बड़ीसादड़ी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से 15 प्रत्याशियों ने कुल 21 नामांकन पत्र दाखिल हुए। भारतीय जनता पार्टी से गौतम कुमार, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से बद्री लाल जाट, निर्दलीय से बंशी लाल कुमावत, श्यामलाल, मुकेश गुर्जर, भुपाल ने, घनश्याम लाल जणवा, श्याम लाल मेघवाल, भैरूलाल, प्रकाश चन्द्र चौधरी, गुलाब चंद ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इसी प्रकार आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) से शंकर लाल, बहुजन मुक्ति पार्टी से मियाज अली, बहुजन समाज पार्टी से भगवती लाल रेगर, भारत आदिवासी पार्टी से फौजी लाल ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
निम्बाहेड़ा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से 10 प्रत्याशियों ने 16 नामांकन पत्र दाखिल हुए। भारतीय जनता पार्टी से श्रीचन्द कृपलानी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से उदयलाल आंजना, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी से शभूलाल, अखिल भारतीय कांग्रेस दल (अम्बेडकर) से प्रकाश, आम आदमी पार्टी से शाकिब मिया, बहुजन समाज पार्टी से रमेश और राधेश्याम, राइट टू रिकॉल पार्टी से गोपाल, बहुजन मुक्ति पार्टी से लाभ चन्द, निर्दलीय के रूप में गुलाब चन्द एवं रमेश ने नामांकन पत्र दाखिल किए।
चित्तौड़गढ़ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से 11 प्रत्याशियों ने 18 नामांकन पत्र दाखिल हुए। भारतीय जनता पार्टी से नरपत सिंह राजवी एवं चन्द्रभान सिंह चौहान, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से सुरेन्द्र सिह जाड़ावत, पहचान पिपुल्स पार्टी से मोहम्मद खहिद खान, बहुजन समाज पार्टी से रामेश्वर लाल बैरवा, अभिनव लोकतंत्र पार्टी से जोगेन्द्र सिंह हुड्डा एवं निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चन्द्रभान सिहं चौहान, दिलखुश, मोहम्मद फारूख निलघर, भैरू शंकर सुखवाल, नारायण लाल एवं जैन पाल ने नामांकन पत्र दाखिल किए।
कपासन विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से 9 प्रत्याशियों ने 13 नामांकन पत्र दाखिल हुए। भारतीय जनता पार्टी से अर्जुन लाल, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से शंकर, राइट टू रिकॉल पार्टी से जितेंद्र कुमार, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी से आनंदी राम, बहुजन मुक्ति पार्टी से मांगी लाल सोलंकी, बहुजन समाज पार्टी से कालूराम एवं निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में आनंद कुमार बैरवा, बंशी मेघवाल, दिनेश चन्द ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
बेगूं विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से 9 प्रत्याशियों ने 16 नामांकन पत्र दाखिल हुए। भारतीय जनता पार्टी से सुरेश, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से गुर्जर राजेन्द्र सिंह बिधूड़ी, राइट टू रिकॉल पार्टी से इश्वर चौधरी, आम आदमी पार्टी से रमेश राघव, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी से नरेश कुमार गुर्जर, बहुजन समाज पार्टी से औंकार एवं निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में जय प्रकाश आमेटा, सुरेश कुमार धाकड़, प्रकाश चन्देर ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *