चित्तौड़गढ़। धीरजी का खेड़ा में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं दवाई वितरण शिविर आयोजित किया गया। भदेसर ब्लाॅक के धीरजी का खेड़ा गांव में वासुदेव पशु कल्याण एवं शिक्षा सेवा समिति तथा जी.बी.एच जनरल अस्पताल उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में शिविर का आयोजन किया गया।

संस्थान के अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र खटीक ने बताया कि जांच उपरांत बस के द्वारा मरीज को निशुल्क बस द्वारा उदयपुर ईलाज करवाकर घर वापिस लाया जायेगा। अस्पताल के शिविर प्रभारी डॉ.रामगोपाल रावत ने बताया की 75 मरीज ने शिविर में भाग लिया 40 मरीज को रेफर किया गया तथा निशुल्क दवाइयां वितरित की गई। सामाजिक कार्यकर्ता एवं राजीव गांधी युवा मित्र इनुश मोहम्मद शेख मरीज को स्वास्थ के प्रति जागरूकता देने और ईलाज करवाने के लिए प्रोत्साहित किया। शिविर में डाॅ.वी.पी. सिह, डाॅ.अनुराग गुप्ता, एडमिन मेनेजर गजेन्द्र जैन,संस्थान से औंकार लाल आमेटा, राजेंद्र आमेटा,सामाजिक कार्यकर्ता कुलदीप स्वर्णकार,नारायण सिह आदी ने उपस्थित होकर सहयोग प्रदान किया।
राजस्थान में अपनी पसंदीदा व मजबूत सरकार को चुनने के लिए व चित्तौड़गढ़ की पांचो विधानसभा में अपने पसंदीदा जनप्रतिनिधि को चुनने के लिए वोटिंग पोल में भाग ले और जागरूक नागरिक बने।
नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर अपनी चहेती पार्टी व अपने प्रत्याशी को वोट देकर देखें एग्जिट पोल…
विधान सभा कपासन, बड़ीसादड़ी व बेंगु में सभी दलों के प्रत्याशी घोषित होने के पश्चात उक्त विधानसभाओं में भी पोल शुरू हो जाएगा।
धन्यवाद
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...







