PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK विधानसभा चुनाव को लेकर पर्यवेक्षक पहुंचे चित्तौड़गढ़ - Chittorgarh News

विधानसभा चुनाव को लेकर पर्यवेक्षक पहुंचे चित्तौड़गढ़

SHARE:

  • अधिकारियों से चुनाव तैयारियों की जानकारी प्राप्त कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश

चित्तौड़गढ़। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चित्तौड़गढ़ जिले की पांच विधानसभाओं कपासन, बेगू, चित्तौड़गढ़, निंबाहेड़ा, बड़ीसादड़ी के स्वतंत्र, निष्पक्ष, भय मुक्त निर्वाचन एवं आदर्श आचार संहिता पालना सुनिश्चित करने, उम्मीदवारों द्वारा चुनाव प्रचार में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित व्यय सीमा की निगरानी इत्यादि कार्यों हेतु नियुक्त 02 व्यय पर्यवेक्षक सोमवार को चित्तौड़गढ़ पहुँच गये है ।

व्यय पर्यवेक्षक गण ने आज जिला मुख्यालय पर जिला निर्वाचन अधिकारी (जिला कलक्टर), जिला पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं चुनाव कार्य में संलग्न अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों से चुनाव प्रबन्ध की अब तक की तैयारियों की जानकारी प्राप्त की एवं आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किये। व्यय पर्यवेक्षक गण ने जिले की विभिन्न विधान सभाओं में नियुक्त प्रभारी अधिकारी निर्वाचन व्यय लेखा एवं जांच संधारण, सहायक व्यय पर्यवेक्षकों के साथ बैठक ली एवं उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित व्यय सीमा एवं चुनाव में भ्रष्ट आचरण आदि से सम्बन्धित किसी भी प्रकार की शिकायत के संबंध में पर्यवेक्षक श्री संदीप कुमार मिश्र (विधान सभा क्षेत्र कपासन, निंबाहेड़ा, बड़ीसादड़ी) को मोबाईल नं. 6367746593 पर एवं पर्यवेक्षक श्री धीरेंद्र मणि त्रिपाठी (विधानसभा क्षेत्र बेगू, चित्तौड़गढ़) को मोबाईल नं. 6375439205 पर अवगत कराया जा सकता है। पर्यवेक्षक गण से व्यक्तिगत रूप से स्थानीय सर्किट हाउस में भी सम्पर्क किया जा सकता हैं।

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *