पहचान पत्र के अतिरिक्त 12 वैकल्पिक दस्तावेजों से मतदान कर सकेंगे मतदाता

SHARE:

  • विधानसभा आम चुनाव 203

चित्तौड़गढ़। विधानसभा चुनाव, 2023 में निर्वाचन के लिए सभी मतदाता जिन्हें निर्वाचक फोटो पहचान पत्र जारी किए गए है, मतदान केन्द्रों पर मत डालने से पहले उन्हें अपनी पहचान सुनिश्चित करने के लिए अपना निर्वाचक फोटो पहचान पत्र दिखाना होगा और ऐसे निर्वाचक जो अपना फोटो पहचान पत्र प्रस्तुत नहीं कर सकते है, उन्हें अपनी पहचान स्थापित करने के लिए 12 वैकल्पिक फोटो पहचान दस्तावेज में से कोई एक प्रस्तुत करना होगा।

 

निर्वाचन विभाग के अनुसार निर्वाचक फोटो पहचान पत्र के अतिरिक्त वैकल्पिक दस्तावेज आधार कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, राज्य पब्लिक लिमिटेड कम्पनियों द्वारा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम व केन्द्र सरकार के कर्मचारियों को जारी किए जाने वाले फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, बैंकों व डाकघरों द्वारा जारी की गई फोटोयुक्त पासबुक, पैन कार्ड, आरजीआई एवं एनपीआर द्वारा जारी किए गए स्मार्ट कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, श्रम मंत्रालय की योजना के अन्तर्गत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, सांसदों, विधायकों व विधान परिषद सदस्यों को जारी किए गए सरकारी पहचान पत्र और यूनिक डिसेबिलिटी आईडी (यूडीआईडी) से मतदान किया जा सकता है।

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *