चित्तौड़गढ़। जिला सेन समाज प्रगतिशील संस्थान की बैठक शनिवार को पुराना औद्योगिक क्षेत्र स्थित जिला कायार्लय पर हुई जिसकी अध्यक्षता गोपाल नीलगणी ने की। बैठक में सवर्सम्मति से आगामी 29 अक्टूबर को प्रतिभा सम्मान समारोह के आयोजन पर चर्चा की गई। श्रीधर सेन ने बताया कि प्रतिभा सम्मान समारोह में कक्षा 10 व 12 में 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। प्रतिभागियों को अपनी अंकतालिका की छायाप्रति मय फोटो, मोबाईल नम्बर एवं पूर्ण पता अंकित कर 20 अक्टूबर तक कलेक्ट्री चैराहा पर ओके सेलून, सुभाष चौक पर डीलक्स ब्यूटी पोईन्ट एवं गोपाल नीलमणी, नरेश परिहार, सुरेश वमार्, बालूराम सेन के पास जमा करा सकेंगे। बैठक में संस्थान के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






