चित्तौड़गढ़। कोतवाली थाना पुलिस ने शुक्रवार को शहर के बस स्टैंड से पाली निवासी एक व्यक्ति की तलाशी में संदिग्ध मिले 11 किलो 770 ग्राम चांदी के जेवरात व एक लाख 67 हजार 770 रूपये जब्त कर एक आरोपी को गिरफ़्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यन्त ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर संदिग्ध व्यक्तियों, वस्तुओं व नगद राशि परिवहन के सम्बन्ध में निगरानी रखने एवं आवश्यक कार्यवाही करने हेतु जिला पुलिस को निर्देश दिए गए है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बुगलाल मीणा व शहर उपाधीक्षक करण सिंह के सुपरविजन में सिटी कोतवाल अध्यात्म गौतम के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम सहायक उपनिरीक्षक मदनलाल, कांस्टेबल राजेश, लक्ष्मीलाल व राधेश्याम द्वारा शुक्रवार को मुखबिर से सूचना मिली जिस पर कार्यवाही हेतु रोडवेज बस स्टेण्ड पहुंच कर संदिग्ध व्यक्ति किशन नगर थाना जैतारण जिला पाली निवासी राकेश पुत्र भैराराम माली के बैग की नियमानुसार तलाशी ली गई, तो बैग में संदिग्ध चांदी के पायजेब, बिछुडी, चांदी चौरसा के बिस्कटनुमा 4 नग व कच्ची चांदी का एक नग जिसका कुल वजन चान्दी 11 किलो 700 ग्राम व 1 लाख 67 हज़ार 770 रूपये नगद मिले। जिन्हें जब्त कर आरोपी राकेश भाटी को गिरफ्तार किया गया। जब्त किए गए चांदी, जेवरात व नगद रुपयों के सम्बन्ध में जांच जारी है।
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...







