PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK विनायक महोत्सव में महिला प्रतियोगिता रविवार को - Chittorgarh News

विनायक महोत्सव में महिला प्रतियोगिता रविवार को

SHARE:

चित्तौड़गढ़। कुम्भानगर गुलशन गार्डन के पीछे स्थित पार्क में विनायक महोत्सव समिति के गणेश महोत्सव में विभिन्न प्रतियोगिताएं जारी है।
गणेश महोत्सव में प्रतिदिन अलग अलग राउण्ड में बच्चों, युवाओं, महिलाओं एवं पुरुषों द्वारा गरबा-डांडियों की प्रस्तुतियाँ दी जा रही है। शुक्रवार को पुरुष चेयर रेस प्रतियेागिता हुई जिसमें विजेताओं को आमंत्रित अतिथियों ने पुरूस्कृत किया। आस पास के क्षेत्र से आ रहे भक्तजन गणपति दर्शन को आ रहे हैं।
आयोजककर्ताओं ने बताया कि गणेश महोत्सव की आकर्षक विद्युत सज्जा एवं सुसज्जित पांडल आमजन को आकर्षित कर रहा है।

उन्होंने बताया कि रविवार को महिला एकल प्रतियोगिता होगी वहीं सोमवार को पुरुष एकल प्रतियोगिता व मंगलवार को कपल प्रतियोगिता का आयोजन रखा जाएगा। महोत्सव के दौरान ही बुधवार 27 सितम्बर को गणपति के 56 भोग लगाया जाएगा। जिसमें सभी भक्तजनों को अधिकाधिक संख्या में भाग लेने की अपील की गई।

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *