चित्तौड़गढ़। गणेश उत्सव के तहत शहर में विभिन्न क्षेत्रों में गणपति स्थापना के साथ ही गरबा डांडिया की खनक परवान पर है। कुम्भानगर में विनायक महोत्सव समिति के तत्वावधान में आयोजित दस दिवसीय गणेश महोत्सव की धूम जारी है। गणेश महोत्सव में भक्तों ने बड़ी संख्या में शामिल होकर डांडिया गरबा में भाग लिया। डांडिया गरबा के साथ बच्चों की चेयररेस प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें विजेता बच्चों को पारितोषिक दिये गये।

धीरे-धीरे महोत्सव की धूम परवान पर चढ़ रही है। प्रतिदिन आमंत्रित विशेष अतिथियों द्वारा कायर्क्रमों को सराहा जा रहा है। आस-पास के सभी क्षेत्रों के भक्तगणों द्वारा महोत्सव में भाग लिया जा रहा है। गणपति स्थापना के साथ ही आयोजित दस दिवसीय गणेश महोत्सव कार्यक्रमों में प्रतिदिन विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों को उपहार दिये जा रहे हैं।
शंखनाद में बच्चों ने धरे विभिन्न रूप
शहर के गांधीनगर स्थित त्रिपोलिया बाग़ मे गणपति स्तूति मण्डल द्वारा भव्य गणपति डांडिया महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है जिसमे शहर के सभी हिस्सों से लोग बड़ी संख्या मे शामिल हो रहे है। मण्डल अध्यक्ष पुनीत शुक्ला ने बताया कि प्रतिदिन विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। कार्यक्रम के तीसरे दिन बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित की गयी जिसमे बच्चो ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। गोपाल शर्मा ने बताया कि कायर्क्रम के मुख्य अथिति के रूप मे प्रधान देवेंद्र कँवर, आशा पोखरना, रश्मि सक्सेना, सुनीता शमार्, पाषर्द प्रीती सुखवाल, रेणु मिश्रा, यशोदा टेलर आदि उपस्थित रहे। सोनू गुजर्र एवं ऋषभ सुहालका ने बताया कि फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में चारवी अग्रवाल प्रथम, दिव्यांश शर्मा द्वितीय, हनी टांडी तृतीय स्थान पर रहे एवं ख़ुशी लखारा और त्रिशा शुक्ला को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। अविनाश शर्मा ने बताया कि आज पुरुषो एवं महिलाओं में सवर्श्रेष्ठ पोशाक प्रतियोगिता है जिसमें पुरुषो एवं महिला वर्ग दोनों प्रतियोगिता मे प्रथम द्वितीय, तृतीय एवं सांत्वना पुरस्कार वितरित किये जाएंगे। कायर्क्रम में मंडल के अमित मीणा, रोहित आमेरिया, संजय सोनी, वीरेंद्र सिंह राणावत, राहुल डीरा, जीतू बिलोची, पूजा शुक्ला, करिश्मा गुर्जर, प्रिया वर्मा, अंशु शुक्ला आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






