जिला निर्वाचन अधिकारी ने दिलाई शपथ


चित्तौड़गढ़। स्वीप गतिविधियों से आमजन को जागरुक कर अधिक से अधिक मतदान के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से शनिवार को प्रातः दुर्ग पर विभिन्न स्वीप गतिविधियों का आयोजन किया गया।
जिला निर्वाचन अधिकारी पीयूष सामरिया ने दुर्ग पर स्थित विजय स्तंभ के पास मतदान ज्यादा से ज्यादा करने को लेकर शपथ दिलवाई। उन्होंने कहा कि आप स्वयं भी मतदान अवश्य करें और आमजन को मतदान करने के लिए प्रेरित करें। अपना मतदाता सूची में नाम जुड़वाएं। उन्होंने अपने आस पड़ोस तथा कॉलोनी में रहने वाले सभी नागरिकों से नाम जुड़वाने तथा मतदान करने का संदेश दिया।
आपके मतदान से देश का लोकतंत्र मजबूत होगा
स्वीप प्रभारी एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी धायगुड़े स्नेहल नाना ने कहा कि जो 1 अक्टूबर, 2023 तक 18 वर्ष का हो गया है, वह अपना मतदाता सूची में नाम अवश्य जुड़वाएं और आने वाले मतदान दिवस में अपना मत का प्रयोग करें। उन्होंने शत प्रतिशत मतदान करने हेतु आमजन से अपील की।
मतदाता स्वीप कार्यक्रम को लेकर दुर्ग स्थित फतेह प्रकाश महल से हजारों की संख्या में छात्र-छात्रा एवं जिले के समस्त जिला स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी एक रैली के रूप में रवाना होकर विजय स्तंभ के यहां पहुंचे। जहां पर छात्र-छात्राओं द्वारा रंगोली बनाई गई एवं विभिन्न छात्र-छात्राओं द्वारा स्वीप को लेकर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। लोक कलाकारों द्वारा मतदाताओं को भजनों के माध्यम से जागरूक किया गया।
इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक गोयल, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी राकेश पुरोहित, उपखंड अधिकारी रामचंद्र खटीक, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक, प्रारंभिक) सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी, अध्यापक सहित शारीरिक शिक्षक उपस्थित थे।
*नगदी व अन्य दस्तावेज से भरा बैग चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार – Chittorgarh News*
*सवा सौ दुग्ध दाताओं को पारितोषिक वितरण – Chittorgarh News*
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






