- 2.25 लाख रुपये के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार
चित्तौड़गढ़। बिजयपुर थाना पुलिस ने राज्य की सीमा पर लगे नाके पर शुक्रवार को नाकाबंदी के दौरान एक मोटर साईकिल सवार से अवैध राशि 2 लाख 25 हजार रुपये जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यन्त ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिले से लगी राज्य की सीमा पर लगे नाकों पर अवैध गतिविधियों पर निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में एएसपी बुगलाल मीना व डीएसपी गंगरार श्रवण दास के निदर्ेशन मे शुक्रवार को थानाधिकारी बिजयपुर धमर्राज मीना मय पुलिस जाप्ता कानि सतीश, रणजीत सिंह एवं नाका एमपी-राज. बोडर्र पर लगा जाप्ता हैड कानि. जयसिंह व कानि दुर्गेश के साथ राजस्थान एमपी बॉडर्र नाका पालछा पर नाकाबन्दी के दौरान एक मोटर साईकिल एचएफ डिलक्स को रोककर नियमानुसार तलाशी ली तो मोटर साईकिल की तलाशी में मिली कुल अवैध राशि 2 लाख 25 हजार रूपये संदिग्ध होने पर जप्त की गई। उक्त अवैध राशि व मोटर साईकल को जब्त कर आरोपी सालरिया तहसील गगरार थाना साडास निवासी राय सिंह बंजारा पुत्र जगदीश बंजारा को गिरफ्तार किया गया। उक्त कायर्वाही के संबंध में जांच जारी है।
*नगदी व अन्य दस्तावेज से भरा बैग चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार – Chittorgarh News*
*सवा सौ दुग्ध दाताओं को पारितोषिक वितरण – Chittorgarh News*
*घोसुंडा में दो करोड़ के कार्यों का किया लोकार्पण – Chittorgarh News*
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






