चित्तौड़गढ़। लंबे अरसे से मंडफिया मार्ग पर स्थित कपासन चौड़ा पर सिंह द्वार के कार्य को शुरू करवाने की मांग करते हुए कपासन विधायक अर्जुनलाल जीनगर के नेतृत्व में जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

विधायक जीनगर ने बताया कि वर्ष 2021 में श्री सांवलिया मंदिर में भाजपा बोर्ड के कार्यकाल के दौरान मंडफिया मार्ग पर कपासन चौराहा के निकट सिंह द्वार व यात्री प्रतीक्षालय निर्माण का प्रस्ताव लिया गया था, जिसके लिए मंदिर बोर्ड द्वारा कुछ राशि भी स्वीकृत की गई थी। लेकिन मंदिर मंडल में कांग्रेस बोर्ड बनने के बाद मंदिर मंडल द्वारा निर्माण कार्य शुरू नहीं किया, जिसके बाद कपासन नगर पालिका में भाजपा बोर्ड के 22 सदस्यों ने इसे नगरपालिका के खर्च पर शुरू करवाने के लिए सहमति प्रदान कर द्वार व यात्री प्रतीक्षालय निमार्ण कार्य को शुरू करवाया गया था, लेकिन विशेष समुदाय के लोगों द्वारा चौराहा पर सिंह द्वार निर्माण से सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने की बात कहते हुए ज़िला कलेक्टर को शिकायत की थी। जिसके बाद ज़िला कलेक्टर द्वारा एक कमेटी का गठन करते हुए जांच करवाई गई, जिस पर कमेटी के सदस्यों ने सिंह द्वार बनने से सांप्रदायिक सद्भाव बिगड़ने की रिपोर्ट पेश की थी। जिला कलेक्टर द्वारा इस पर कोई टिप्पणी नहीं की गई थी। जिस पर यहां सिंह द्वार नहीं बन सका, स्थानीय लोगों की मांग है कि चौराहे पर सिंह द्वार बनाया जाएं, जिसको लेकर शुक्रवार को ज़िला कलेक्टर को ज्ञापन सौंप सिंह द्वार बनाए जाने की मांग की हैं। इस दौरान नगर पालिकाध्यक्ष मंजुदेवी सोनी, पार्षद अशोक विजयवर्गीय, लता वेष्णव, पुष्पा वैष्णव, वंदना सोनी, सुनीता शर्मा, सोहन लाल खटीक, बबलु सोनी, मुन्ना बारेगामा, शम्भुलाल बांगडा, विकास बारेगामा, गौरव दाधीच, प्रतीक वेष्णव, भगवती लाल आचार्य, कुलदीप बारेगामा, आशीष सोनी सहित उपस्थित थे।
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






