Congress staged a strong protest against the Chief Minister’s statement
चित्तौड़गढ़। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा दिए गए अनर्गल एवं आपत्तिजनक बयानों के विरोध में शनिवार को कलेक्ट्रेट चौराहा पर कांग्रेस द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के बयान के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया। यह प्रदर्शन शहर एवं ग्रामीण कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत ने कहा कि अशोक गहलोत जैसे वरिष्ठ एवं जनप्रिय नेता जो तीन बार राजस्थान के मुख्यमंत्री रहे हो, तीन बार केंद्रीय मंत्री रहे हो जिसे राजस्थान की जनता जन कल्याणकारी योजनाओं के लिए याद करती हो उनके खिलाफ मुख्यमंत्री द्वारा इस प्रकार की अनर्गल एवं आपत्तिजनक बयानबाजी लोकतांत्रिक राजनीतिक मर्यादाओं के अनुरूप नहीं है। उन्होंने मुख्यमंत्री से अपने बयान पर स्पष्टीकरण देने की मांग की। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने पार्टी की एकजुटता और आक्रोश को प्रदर्शित किया।
इस अवसर पर अनिल सोनी, विक्रम जाट, रणजीत लौठ, पार्षद नगेंद्र सिंह राठौड़, महेंद्र शर्मा, धर्मेंद्र मूंदड़ा, अभिमन्यु सिंह जाड़ावत, गोविंद शर्मा, मोहन सिंह भाटी, दिनेश सोनी, आजाद पालीवाल, राजेश सोनी, पार्षद टिंकू धामानी, शंभुलाल प्रजापत, कन्हैयालाल माली, मो इब्राहिम छिपा, महावीर सिंह, राजदीप सिंह राणावत, अभिषेक गर्ग, आरिफ अली, राकेश घारू, रामेश्वर बैरवा, गजानंद शर्मा, रब्बानी खान, शंकर सेन, लादूलाल धाकड़, अनिल भड़कत्या, कविश शर्मा, छत्रपाल सिंह चौहान, युवराज सिंह, रमेशलाल गुर्जर, श्रीलाल गुर्जर, जियाउल नीरगर, अंबालाल शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
यह खबरें भी पढ़ें…




