Blood donation took place on the death anniversary of educationist Savitri Tyagi.

चित्तौड़गढ़। शिक्षाविद सावित्री त्यागी शर्मा की 7वीं पुण्यतिथि पर परिवार जन और मित्रो ने सांकेतिक रक्त दान कर नमन किया। गौरव त्यागी की माता शिक्षाविद स्व त्यागी की पुण्य स्मृति पर विगत छह वर्षाे से रक्त दान की अनूठी पहल चल रही हैं।
इस वर्ष दीपावली उत्सव को देखते हुए सांकेतिक रक्त दान का निर्णय लेकर 67 यूनिट रक्त दान कर श्रृद्वांजलि दी। देवेंद्र कुमार त्यागी ने शिविर में सबका आभार प्रकट किया। परिवार से पुत्र कपिल त्यागी, गौरव त्यागी, पुत्री गरिमा त्यागी, नाती युगांक ने रक्त दान किया। उल्लेखनीय है कि विगत वर्षाे मे एक बूंद माँ के नाम के तहत लगभग 2800 यूनिट रक्तदान किया गया। गत वर्ष 1357 रिकॉर्ड यूनिट भी मानव सेवा के लिए किया गया। इस बार परिवार और मित्रो ने सांकेतिक रक्तदान कर इस परम्परा को गति शील रखा।
यह खबरें भी…




