अर्बन बैंक निदेशक मंडल की बैठक सम्पन्न, दिवाली ऑफर और ऋण वसूली की हुई

SHARE:

Urban Bank Board of Directors meeting concludes, Diwali offers and loan recovery reviewed

चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के निदेशक मंडल की बैठक चेयरमैन डॉ. आई.एम. सेठिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई।

बैठक में दिवाली ऑफर अभियान के तहत व्यवसाय वृद्धि, नए ग्राहकों को जोड़ने और सभी ऋणी ग्राहकों से संपर्क करने की योजना की समीक्षा की गई। निर्णय लिया गया कि निदेशक एवं बैंक अधिकारी विभिन्न शाखाओं में जाकर ग्राहकों से सीधा संवाद करेंगे। साथ ही एनपीए एवं बकाया ऋण वसूली, ऋण खातों का शत-प्रतिशत भौतिक सत्यापन और साइबर फ्रॉड रोकने के लिए नए सॉफ्टवेयर की व्यवस्था पर चर्चा हुई।

बैंक योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए सोशल मीडिया सहित अन्य माध्यमों का उपयोग करने तथा दस वर्ष से अधिक समय से निष्क्रिय खातों के ग्राहकों से संपर्क करने का निर्णय भी लिया गया।

बैठक में प्रबंध निदेशक डॉ. वंदना वजीरानी ने बैंक की कार्ययोजना, ऑडिट एवं स्टाफ कार्यकुशलता की समीक्षा प्रस्तुत की। बैठक में निदेशक मंडल के सदस्य एवं बैंक अधिकारी उपस्थित रहे। यह जानकारी महाप्रबंधक (जनसंपर्क) जे.पी. जोशी ने दी।

यह खबरें भी पढ़ें…

Leave a Comment