दिल्ली की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली में शामिल हुए चित्तौड़गढ़ के कांग्रेस कार्यकर्ता

SHARE:

Congress workers from Chittorgarh participated in the ‘Save Vote, Save Country’ mega rally in Delhi.

चित्तौड़गढ़। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं सहयोगी दलों की ओर से दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया के नेतृत्व में चित्तौड़गढ़ जिले के सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष अहसान पठान ने बताया कि रैली में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर भाजपा सरकार और निर्वाचन आयोग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। जिले के सभी ब्लॉक से कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे।

इस दौरान जिला उपाध्यक्ष अजय लोट, महासचिव शिल्पन साहू, मंडल अध्यक्ष इम्तियाज हुसैन लोहार, चक्षु शर्मा, पंकज शर्मा, राहुल निषाद सहित कई कांग्रेसजन मौजूद रहे।

यह खबरें भी पढ़ें …

Leave a Comment