मंत्री दक, सांसद जोशी, विधायक आक्या व जिलाध्यक्ष गाडरी ने किया भाजपा प्रत्याशियों के कार्यालयों का उद्घाटन

SHARE:

चित्तौड़गढ़, 26 अक्टूबर। राजस्थान सरकार के सहकारिता मंत्री गौतम दक, सांसद सीपी जोशी, विधायक चंद्रभान सिंह आक्या और भाजपा जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडरी ने आसावारा व आवरी माता क्षेत्र में जिला परिषद एवं पंचायत समिति चुनावों में भाजपा प्रत्याशियों के चुनाव कार्यालयों का उद्घाटन किया।

आवरी माता स्थित सिंधी धर्मशाला में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मंत्री गौतम दक ने राज्य सरकार की विकास योजनाओं और किसान कल्याण के प्रयासों की जानकारी दी। सांसद सीपी जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के विकास का उल्लेख किया, वहीं विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने कार्यकर्ताओं से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।

इस दौरान जिला परिषद वार्ड 16 से सुशीला कंवर सहित पंचायत समिति के विभिन्न वार्डों के भाजपा प्रत्याशियों के कार्यालयों का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में नगर परिषद सभापति अनिल ईनाणी सहित भाजपा पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह खबरें भी पढ़ें…

Leave a Comment