चित्तौड़गढ़, 26 अक्टूबर। जिला कांग्रेस कार्यालय स्टेशन रोड पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त जिला पर्यवेक्षक एवं इंदौर के पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल के मुख्य आतिथ्य तथा जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया की अध्यक्षता में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रस्तावित कांग्रेस की महारैली को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए।

जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष अहसान पठान ने बताया कि सत्यनारायण पटेल ने निर्वाचन प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं का मुद्दा उठाते हुए अभियान को गांव, ढाणी और बूथ स्तर तक पहुंचाने की बात कही। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अधिकाधिक संख्या में दिल्ली पहुंचकर महारैली को सफल बनाने का आह्वान किया।
जिलाध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया ने कहा कि लोकतंत्र में मताधिकार की रक्षा के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जागरूक होकर कार्य करना होगा। बैठक में कांग्रेस पदाधिकारियों, पार्षदों, विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रतिनिधियों और युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित सैकड़ों कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
यह खबरें भी पढ़ें…






