A youth who posted a viral post on social media with a country-made pistol-like weapon has been arrested for disturbing the peace.

चित्तौड़गढ़, 10 अगस्त। सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर आमजन में भय एवं दहशत का माहौल पैदा करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ चित्तौड़गढ़ जिला पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में डीएसटी एवं सदर चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए देशी कट्टानुमा हथियार के साथ सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल करने वाले युवक को चिन्हित कर शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव के बीच कुछ असामाजिक तत्व झूठी शान और लोगों में भय पैदा कर अपना रुतबा जमाने के उद्देश्य से हथियार अथवा हथियार जैसे दिखने वाले उपकरणों के साथ फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं।
उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया का गलत इस्तेमाल कर हथियारों का प्रदर्शन, भ्रामक सामग्री, गुंडागर्दी प्रदर्शित करने अथवा अपराध का महिमामंडन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह जोधा एवं पुलिस उप अधीक्षक बृजेश सिंह के निर्देशन तथा थानाधिकारी प्रेमसिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। तकनीकी विश्लेषण एवं सोशल मीडिया निगरानी के आधार पर अकाउंट संचालक की पहचान की गई।
पुलिस के अनुसार देवीदास (32) निवासी धाकड़ मोहल्ला, थाना सदर चित्तौड़गढ़ द्वारा सोशल मीडिया पर देशी कट्टानुमा हथियार के साथ पोस्ट वायरल कर लोगों में भय व्याप्त करने के मामले में उसे शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
पुलिस टीम:
डीएसटी: एएसआई सूरज कुमार, कांस्टेबल अरविंद कुमार, कृष्ण कुमार एवं अशोक कुमार।
थाना सदर चित्तौड़गढ़: एएसआई सुरेंद्र सिंह, जगदीश चंद्र, कांस्टेबल बलवीर सिंह, गजेंद्र सिंह, बलवंत सिंह, भजन लाल एवं हेमवृत सिंह।
चित्तौड़गढ़ पुलिस, Chittorgarh Police, सोशल मीडिया पर हथियार, देशी कट्टानुमा हथियार, हथियार के साथ पोस्ट वायरल, शांति भंग में गिरफ्तार, डीएसटी चित्तौड़गढ़, सदर थाना चित्तौड़गढ़, सोशल मीडिया अपराध, चित्तौड़गढ़ क्राइम न्यूज, Chittorgarh Crime News
यह खबरें भी पढ़ें…







