36 social media influencers from 18 countries witnessed the saga of Chittorgarh’s bravery, bringing the fort’s glory to the international stage.

चित्तौड़गढ़। मेवाड़ की वीरता, त्याग और बलिदान की गौरवशाली गाथा सोमवार को अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंची। विदेश मंत्रालय, भारत सरकार की सार्वजनिक कूटनीतिक पहल के तहत भारत भ्रमण पर आए 18 देशों के 36 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स एवं कंटेंट क्रिएटर्स ने विश्वविख्यात चित्तौड़गढ़ दुर्ग का भ्रमण किया और इसकी ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत को करीब से जाना।
प्रतिनिधिमंडल ने कुंभा महल, विजय स्तंभ, जौहर श्रद्धांजलि स्थल और पद्मिनी महल सहित दुर्ग के प्रमुख ऐतिहासिक स्मारकों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्हें चित्तौड़गढ़ दुर्ग के इतिहास, मेवाड़ की वीर परंपरा, राजपूत शौर्य, स्वाभिमान, त्याग और बलिदान की गौरवगाथाओं के बारे में जानकारी दी गई।
विशाल दुर्ग की स्थापत्य कला और ऐतिहासिक स्मारकों ने विदेशी मेहमानों को विशेष रूप से आकर्षित किया। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और कंटेंट क्रिएटर्स ने दुर्ग के विभिन्न स्थलों की तस्वीरें और वीडियो अपने कैमरों में कैद किए।
तिरंगा यात्रा और स्वीप गतिविधियों को भी देखा
विदेशी प्रतिनिधिमंडल ने चित्तौड़गढ़ में चल रही तिरंगा यात्रा और स्वीप गतिविधियों को भी देखा। हाथों में तिरंगा लेकर निकली यात्रा और लोकतांत्रिक जागरूकता से जुड़ी गतिविधियों के माध्यम से उन्हें भारत की राष्ट्रभावना और लोकतांत्रिक संस्कृति की झलक मिली। कंटेंट क्रिएटर्स ने इन गतिविधियों को भी रिकॉर्ड किया।
सोशल मीडिया के जरिए दुनिया तक पहुंचेगा चित्तौड़गढ़
विभिन्न देशों में बड़ी संख्या में दर्शकों तक पहुंच रखने वाले इन सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के माध्यम से चित्तौड़गढ़ दुर्ग की तस्वीरें, वीडियो और उनके अनुभव अंतरराष्ट्रीय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म तक पहुंचेंगे। इससे चित्तौड़गढ़ की ऐतिहासिक विरासत, मेवाड़ की शौर्यगाथा और पर्यटन संभावनाओं को वैश्विक पहचान मिलने के साथ ही विदेशी पर्यटकों के आकर्षण में वृद्धि की उम्मीद है।
9 से 16 अगस्त तक राजस्थान भ्रमण
36 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल 9 से 16 अगस्त तक राजस्थान के प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण कर रहा है। 9 अगस्त को नई दिल्ली से उदयपुर पहुंचने के बाद 10 अगस्त को प्रतिनिधिमंडल ने चित्तौड़गढ़ दुर्ग का दौरा किया। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल जयपुर के लिए रवाना होगा और 16 अगस्त को जयपुर से अपने-अपने देशों के लिए प्रस्थान करेगा।
दुर्ग भ्रमण के दौरान पर्यटन विभाग की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं की गईं। सहायक निदेशक पर्यटन विवेक जोशी सहित पर्यटन विभाग के कार्मिक, पुलिस जाब्ता, गार्ड एवं अन्य संबंधित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे और प्रतिनिधिमंडल को आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराया।
विदेश मंत्रालय की सार्वजनिक कूटनीतिक पहल के तहत 18 देशों के 36 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने चित्तौड़गढ़ दुर्ग का भ्रमण किया। कुंभा महल, विजय स्तंभ, जौहर श्रद्धांजलि स्थल और पद्मिनी महल की ऐतिहासिक विरासत को करीब से जाना।
चित्तौड़गढ़ दुर्ग, Chittorgarh Fort, चित्तौड़गढ़ किला, 36 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स, 18 देशों के इन्फ्लुएंसर्स, विदेशी पर्यटक चित्तौड़गढ़, मेवाड़ की शौर्यगाथा, चित्तौड़गढ़ पर्यटन, Chittorgarh Tourism, राजस्थान पर्यटन, विजय स्तंभ, कुंभा महल, पद्मिनी महल, जौहर श्रद्धांजलि स्थल, सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स, विदेश मंत्रालय भारत सरकार
यह खबरें भी पढ़ें…
18 देशों के 36 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने देखा चित्तौड़गढ़ दुर्ग, दुनिया तक पहुंचेगी मेवाड़ की शौर्यगाथा
Author: Ilyas
पिछले 10 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता






