A spiritual ‘Kalyan Mahapad Yatra’ will be undertaken to raise public awareness for the ‘Kalyan Mahakumbh’; Mewar will be immersed in the spirit of devotion and strength.

चित्तौड़गढ़/निंबाहेड़ा, 20 जून। मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री शेषा अवतार कल्लाजी वेद पीठ के 21वें कल्याण महाकुंभ के जन जागरण को लेकर आज आध्यात्मिक कल्याण महापद यात्रा का आयोजन किया जाएगा। कल्याण नगरी के राजाधिराज ठाकुर श्री कल्लाजी मंदिर से प्रातः 4 बजे यह पावन पदयात्रा प्रारंभ होगी।
पदयात्रा जेके चौराहा, लक्ष्मीपुरा, मांगरोल, रावलिया, भावलिया, सतखंडा, शंभूपुरा, अरनियापंथ, जालमपुरा और ओछड़ी होते हुए शक्ति एवं भक्ति की पावन धरा चित्तौड़गढ़ में प्रवेश करेगी।
महापद यात्रा का प्रथम अल्प प्रवास नेहरू उद्यान में होगा, जहां ठाकुर जी के भक्तों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था रहेगी। इसके बाद विभिन्न सामाजिक संस्थाओं एवं संगठनों द्वारा ठाकुर जी के रथ की पूजा-अर्चना की जाएगी।
शोभायात्रा में कल्याण भक्त, वीर-वीरांगनाएं, मातृशक्ति, रेवारी समाज के लोग, बटुक, आचार्य, बैंड बाजे एवं मालवी ढोल के साथ शामिल होंगे। यात्रा चित्तौड़गढ़ शहर में कलेक्ट्री चौराहा, रोडवेज बस स्टैंड, सुभाष चौक, गोल प्याऊ, सदर बाजार, मिठाई बाजार, लक्ष्मीनाथ मंदिर होते हुए पाडन पोल पहुंचेगी।
पाडन पोल पर दुर्गराज चित्तौड़ के चरणों की वैदिक विधान से पूजा-अर्चना की जाएगी। इस दौरान मेवाड़ की आन-बान और शान के लिए बलिदान देने वाले वीर वीरांगनाओं को पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी।
इसके बाद पदयात्री दुर्ग पर पहुंचकर जयमल जी एवं कल्ला जी स्मारक पर पूजा-अर्चना एवं दर्शन करेंगे। भोजन उपरांत सभी पद यात्रियों को बसों के माध्यम से वापस कल्याण नगरी के लिए रवाना किया जाएगा।
पूरे यात्रा मार्ग में ग्रामवासियों एवं श्रद्धालुओं द्वारा ठाकुर जी के रथ की पूजा-अर्चना और पद यात्रियों के स्वागत की तैयारियां की गई हैं।
यह खबरें भी पढ़ें…
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






