वर्तमान आधार ऑपरेटर एवं सुपरवाइजरों को दिया जा रहा पुनः प्रशिक्षण

SHARE:

Retraining of existing Aadhaar operators and supervisors

चित्तौड़गढ़, 11 जून। आधार सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार तथा UIDAI के नवीनतम दिशा-निर्देशों की जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वर्तमान में कार्यरत आधार ऑपरेटर एवं सुपरवाइजरों के लिए पुनः प्रशिक्षण (रिफ्रेशर ट्रेनिंग) कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य आधार नामांकन एवं अद्यतन प्रक्रिया में होने वाली त्रुटियों को कम करना और नागरिकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराना है।

प्रशिक्षण के दौरान ऑपरेटरों एवं सुपरवाइजरों को आधार नामांकन, जनसांख्यिकीय एवं बायोमेट्रिक अपडेट, दस्तावेज सत्यापन, अपवाद (एक्सेप्शन) प्रबंधन, डेटा सुरक्षा, शिकायत निवारण तथा UIDAI द्वारा जारी नवीनतम मानकों की विस्तृत जानकारी दी जा रही है।

कार्यक्रम में आधार प्राधिकरण दिल्ली के विशेषज्ञ प्रशिक्षक एल प्रशांथ, सूचना एवं संचार विभाग के उपनिदेशक प्रवीण जैन तथा प्रोग्रामर रेखा बुकन द्वारा आधार सेवाओं के दौरान आने वाली व्यावहारिक समस्याओं एवं उनके समाधान पर चर्चा की जा रही है।

प्रशिक्षण के माध्यम से ऑपरेटरों को सेवा गुणवत्ता, समयबद्धता एवं नागरिक संतुष्टि बढ़ाने के लिए आवश्यक कौशल विकसित करने पर विशेष बल दिया जा रहा है। UIDAI के निर्देशानुसार सभी ऑपरेटर एवं सुपरवाइजरों के लिए समय-समय पर ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों में भाग लेना आवश्यक है, ताकि आधार सेवाओं का संचालन अधिक प्रभावी, सुरक्षित एवं पारदर्शी बनाया जा सके।

यह खबरें भी पढ़ें…

Ilyas
Author: Ilyas

पिछले 10 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता

Leave a Comment