Inspection of District Jail and Sakhi One Stop Centre

चित्तौड़गढ़। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार प्राधिकरण सचिव योगिता पारीक ने गुरुवार को जिला कारागृह का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने रसोईघर, बैरक, शौचालय एवं स्नानागार का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा बंदियों से बातचीत कर उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली।
इसके बाद सचिव ने महिला अधिकारिता विभाग परिसर में संचालित सखी वन स्टॉप सेंटर का भी औचक निरीक्षण किया। उन्होंने केस रजिस्टर एवं अन्य दस्तावेजों की जांच कर पीड़ित महिलाओं को विधिक सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान केंद्र पर उपलब्ध सुविधाएं संतोषजनक पाई गईं।
यह खबरें भी पढ़ें…
Author: Ilyas
पिछले 10 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता
Post Views: 5







