PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK नशा मुक्त चित्तौड़गढ़ के लिए बनी रणनीति, नारको कोऑर्डिनेशन सेंटर की बैठक आयोजित - Chittorgarh News

नशा मुक्त चित्तौड़गढ़ के लिए बनी रणनीति, नारको कोऑर्डिनेशन सेंटर की बैठक आयोजित

SHARE:

 

Strategy made for drug-free Chittorgarh, Narco Coordination Centre meeting held

चित्तौड़गढ़। जिला कलक्टर डॉ. मंजू की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला कलक्ट्रेट स्थित समिति कक्ष में नारको कोऑर्डिनेशन सेंटर की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई।

बैठक में पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह यादव, अतिरिक्त जिला कलक्टर दिनेश धाकड़, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकुल शर्मा सहित आबकारी विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में जिले को नशा मुक्त बनाने, युवाओं को नशे की प्रवृत्ति से दूर रखने तथा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने कहा कि युवाओं को नशे से बचाने के लिए प्रशासन पूरी गंभीरता के साथ कार्य कर रहा है। उन्होंने विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह यादव ने कहा कि अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी में लिप्त तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। बैठक में अफीम एवं गांजे की अवैध खेती की निगरानी, डोडा पोस्त नष्टीकरण, ट्रामाडोल एवं कोडिन आधारित दवाओं की अवैध खपत रोकने सहित एनडीपीएस अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी चर्चा की गई।

यह खबरें भी पढ़ें…

Ilyas
Author: Ilyas

पिछले 10 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *