PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK ऑपरेशन त्रिनेत्र: 1 किलो 530 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त - Chittorgarh News

ऑपरेशन त्रिनेत्र: 1 किलो 530 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त

SHARE:

Operation Trinetra: Two smugglers arrested with 1 kg 530 grams of opium, bike seized

चित्तौड़गढ़, 10 जून। जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बस्सी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1 किलो 530 ग्राम अवैध अफीम के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है।

जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज गौरव श्रीवास्तव के निर्देशानुसार मादक पदार्थों के भंडारण एवं परिवहनकर्ताओं के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकुल शर्मा एवं डीएसपी ग्रामीण दिनेश सुखवाल के पर्यवेक्षण में बस्सी थाना प्रभारी चम्पाराम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मंगलवार को कंचनपुरा गांव के आगे पाल रोड पर नाकाबंदी की।

नाकाबंदी के दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध युवकों को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में उनके कब्जे से 1 किलो 530 ग्राम अवैध अफीम बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी संजय पुत्र धनराज जाट (31 वर्ष) निवासी पिपलिया कलां, थाना गंगरार तथा नारायण पुत्र सोहनलाल जाट (29 वर्ष) निवासी तुर्किया खुर्द, थाना कपासन को गिरफ्तार कर लिया।

दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम:
थानाधिकारी चम्पाराम, मटूल, शंकरलाल, तेजपाल, सोभागमल एवं दिनेश चन्द्र।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मादक पदार्थ तस्करी या किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस थाना, कंट्रोल रूम या नारको टिप हेल्पलाइन 94604-25643 पर दें।

यह खबरें भी पढ़ें…

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *