Three smugglers arrested with 89.24 grams of opium, country-made pistol and live cartridges from a car

चित्तौड़गढ़, 06। ऑपरेशन त्रिनेत्र के अंतर्गत मंगलवाड़ थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 89.24 ग्राम अवैध अफीम, एक देशी पिस्टल मय एक जिंदा कारतूस तथा परिवहन में प्रयुक्त कार को जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि एएसपी मुकुल शर्मा एवं डीएसपी बडीसादडी देशराज कुलदीप के सुपरविजन में मंगलवाड़ थाना प्रभारी गोकुल लाल डांगी मय जाप्ता के सर्कल गश्त करते हुए डूंगला रोड पर मंगलवाड तालाब के पास पहुंचे, जहां डूंगला की तरफ से एक नीले रंग की कार आई जो पुलिस देखकर रोड से मिर्चाखेडी की तरफ जाने वाले कच्चे रास्ते की तरफ भगाने लगे जिनका पीछा कर घेरा देकर कार को रोकाकर चालक का नाम पता पूछा तो चालक ने अपना नाम राकेश कुमार पिता सोहनलाल गोदारा विश्नोई निवासी चिम्बडा जालौर एवं पास वाली सीट पर बैठे व्यक्ति ने अपना नाम हितेश सालवी पिता पारसमल सालवी निवासी आसावरा की ढाणी भदेसर तथा पीछे की सीट पर बैठे व्यक्ति ने अपना नाम भोमाराम पिता वालाराम जाट निवासी माइलो की बेरी खारी बालोतरा होना बताया। उक्त तीनों की कब्जेशुद्वा कार की नियमानुसार तलाशी लेकर अवैध अफीम बारदान सहित कुल 89.24 ग्राम एवं एक देशी पिस्टल मय एक जिन्दा कारतुस जब्त किया गया। अवैध अफीम एवं देशी पिस्टल मय कारतुस के परिवहन करने में प्रयुक्त कार को जब्त कर तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
यह खबरें भी पढ़ें…
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






