Representatives from Rajasthan including Chittor Urban participated in the three-day Bharat Cooperative Banking Summit.

लखनऊ, 5 जून। चित्तौड़गढ़ अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष डॉ. आई.एम. सेठिया, पूर्व चेयरपर्सन एडवोकेट विमला सेठिया, प्रबंध निदेशक वंदना वजीरानी सहित राजस्थान के विभिन्न सहकारी बैंकों के अध्यक्ष, मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं प्रतिनिधि लखनऊ में आयोजित तीन दिवसीय भारत कोऑपरेटिव बैंकिंग समिट में भाग लेने पहुंचे हैं। यह सम्मेलन 5 से 7 जून तक होटल रामाडा में आयोजित किया जा रहा है।
बैंक के महाप्रबंधक जे.पी. जोशी ने बताया कि भीलवाड़ा, समृद्धि उदयपुर, उदयपुर अर्बन, राजसमंद, बालोतरा एवं जालोर सहित कई सहकारी बैंकों के प्रतिनिधि इस राष्ट्रीय सम्मेलन में हिस्सा ले रहे हैं।
सम्मेलन के तकनीकी सत्रों में शनिवार को डॉ. आई.एम. सेठिया “टेक्नोलॉजी के माध्यम से समावेशी विकास” विषय पर पैनल स्पीकर के रूप में अपने विचार रखेंगे। वहीं, प्रबंध निदेशक वंदना वजीरानी “ग्राहक एवं सदस्य केंद्रित सहकारी बैंकिंग मॉडल” विषय पर आयोजित पैनल चर्चा में भाग लेंगी।
देशभर से 500 से अधिक प्रतिनिधियों की भागीदारी वाले इस सम्मेलन में बैंकिंग और सहकारिता क्षेत्र के ख्यातनाम विशेषज्ञ विभिन्न तकनीकी सत्रों में अपने अनुभव साझा कर रहे हैं। शुक्रवार को सम्मेलन का उद्घाटन महाराष्ट्र फेडरेशन के अध्यक्ष अजय ब्रह्मेचा एवं अन्य अतिथियों द्वारा किया गया। तीन दिनों के दौरान लगभग दस तकनीकी सत्रों में सहकारी बैंकिंग के विविध महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापक मंथन होगा।
यह खबरें भी पढ़ें…
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...







